यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में हुई हल्की बारिश, अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम; पढ़ें IMD का अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। बताया गया ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए हुए हैं।
- एनसीआर में बादल खूब गरज रहे हैं।
- आज NCR में हल्की बारिश हो सकती है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Weather Update दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश होने से मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है। हालांकि, सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार व शनिवार दोनों दिन दिल्ली में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।
बता दें कि बृहस्पतिवार की सुबह फरवरी में अब तक 74 वर्षों में सबसे अधिक गर्म रही। वहीं, इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि दिन में 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ठंडी हवाएं चलने से पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा।
चल सकती हैं तेज हवाएं
भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, आज यानी शुक्रवार को बादल छाए रह सकते हैं। गरज के साथ हल्की या बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
दिन में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में 3 डिग्री गिरावट
नोएडा में बृहस्पतिवार को दिन में हुई हल्की बूंदाबांदी से दिन का तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने से कुछ राहत मिली। वहीं, बृहस्पतिवार को माह का सबसे गर्म रात रही। 17.3 डिग्री तापमान ने रात में लोगों को गर्मी का एहसास कराया।
खबरें और भी
रात के तापमान ने किया हैरान
मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि ऐसा कई सालों बाद हुआ है कि फरवरी माह में रात का तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा हो। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 31 को पार कर चुका था। जिससे लोगों को काफी परेशानी से झेलनी पड़ी। हालांकि दिन में हल्की बूंदाबांदी ने लोगों को दिन में गर्मी से कुछ राहत दी। आने वाले दो दिन हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण मौसम में कुछ हद तक बदलाव आएंगे, लेकिन दो दिन बाद तापमान बढ़ने से गर्मी परेशान करेगी। आईएमडी के अनुसार दो दिन अधिकतम तापमान 25 से 26 तक रह सकता है।
यह भी पढे़ं- UP Weather: यूपी में आज गरजेंगे बादल-चमकेगी बिजली, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मार्च माह के एक सप्ताह तक बादल छाए रहने से तापमान में कुछ हद तक गिरावट रहने से लोगों को गर्मी से राहत होगी।
ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 143 रहा
प्रदूषण में राहत शहर का एक्यूआई 97 और ग्रेटर नोएडा का 143 रहा। जोकि संतुष्ट की श्रेणी में रहा। प्रदूषण न होने से सांस के मरीजों की संख्या भी घटने लगी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारी बर्फबारी, कई जगहों पर हिमस्खलन का खतरा; प्रशासन ने लोगों को घरों के अंदर रहने की दी सलाह