Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja 2022: छठ महापर्व को लेकर CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- यमुना घाटों पर पहले की तरह होगी पूजा

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Fri, 21 Oct 2022 02:21 PM (IST)

    Chhath Puja 2022 कोरोना महामारी के दो साल बाद राजधानी दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार इस वर्ष बड़े स्तर ...और पढ़ें

    छठ महापर्व को लेकर CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- यमुना घाटों पर पहले की तरह होगी पूजा
    छठ महापर्व को लेकर CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- यमुना घाटों पर पहले की तरह होगी पूजा

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी के दो साल बाद राजधानी दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली में छठ त्योहार (Chhath Puja 2022) मनाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की केजरीवाल सरकार इस वर्ष बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है। इस बीच यमुना किनारे छठ पर्व मनाने को लेकर संशय खत्म हो गया है। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पूजा मनायी जायेगी। सभी अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे।

    25 करोड़ खर्च कर बनेंगे 1100 छठ घाट

    बता दें कि इससे पहले दिल्ली सरकार ने सभी सुविधाओं के साथ 1100 छठ घाट बनाने का ऐलान किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को कहा कि छठ महापर्व के लिए इस बार राजधानी दिल्ली में 1100 जगहों पर घाट बनाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने 25 करोड़ रुपए खर्च करने का ऐलान किया है।

    भव्य तरीके से छठ महापर्व मनाने की तैयारी

    सीएम ने कहा कि इस बार दिल्ली में सभी सुविधाओं से युक्त छठ घाट बनाए जाएंगे, जिससे महापर्व मनाने वालों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए 25 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देने की घोषणा की गई है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि पहले दिल्ली में छठ पूजा बहुत छोटे स्तर पर मनाई जाती थी। वहीं, 2014 में 69 जगह पर दिल्ली सरकार छठ पूजा आयोजित करती थी और इस पर 2.5 करोड़ रुपये ही खर्च करती थी। इस बार केजरीवाल सरकार ने भव्य तरीके से छठ पूजा मनाने का ऐलान किया है। यमुना किनारे छठ पूजा होने को लेकर संशय बना हुआ था, जो अब खत्म हो चुका है। कोरोना के चलते पिछले दो वर्षों से यमुना में पूजा नहीं हो रही है।

    Chhath Puja 2022: बिहार-पूर्वांचल के लोगों को दिल्ली सरकार का गिफ्ट, बनेंगे 1100 छठ घाट, 25 करोड़ देने का ऐलान

    Chhath Puja 2022: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों में जुटा प्रशासन, यमुना किनारे पूजा होने को लेकर अभी संशय

    खबरें और भी