विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Blast: दिल्ली का हाल मुंबई के अंडरवर्ल्ड जैसा, सीएम आतिशी ने धमाके के बाद उठाए सवाल

Published: Sun, 20 Oct 2024 03:48 PM (IST)

दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक स्कूल के बाहर हुए बम धमाके के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में ...और पढ़ें

सीएम आतिशी ने धमाके के बाद उठाए सवाल।
सीएम आतिशी ने धमाके के बाद उठाए सवाल।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री आतिशी ने कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा पर साधा निशाना।
  2. सीआरपीएफ स्कूल के पास धमाके को बताया बम धमाका।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी स्थित स्कूल के बाहर ब्लास्ट पर मुख्यमंत्री आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। साथ ही केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था केंद्र के हाथ में है, लेकिन भाजपा शासन में यह व्यवस्था खराब हो गई है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि रोहिणी स्थित एक स्कूल के बाहर बम ब्लास्ट की घटना दिल्ली की चरमराती सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी भाजपा की केंद्र सरकार के पास है, लेकिन भाजपा अपना ये काम छोड़कर सारा समय दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को रोकने में लगाती है।

सरेआम चल रहीं गोलियां

यही कारण है कि आज दिल्ली में 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के दौर जैसा हाल हो गया है। शहर में सरेआम गोलियां चल रही हैं, गैंगस्टर वसूली कर रहे हैं और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

भाजपा के पास काबिलियत नहीं

भाजपा के पास ना काम करने की नीयत है ना काबिलियत। अगर गलती से भी दिल्ली वालों ने इन्हें दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी दे दी तो ये स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी का भी वही हाल कर देंगे जो आज दिल्ली की कानून व्यवस्था का है।

CRPF स्कूल की दीवार के पास धमाका

रोहिणी जिले के प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास तेज धमाका हो गया। धमाके के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। सूचना पर आनन-फानन में तमाम पुलिस अधिकारी मौके पहुंचे। 

त्योहार के पहले हुई इस घटना को टेरर एंगल से जोड़कर देखा जा रहा है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है।

सफेद पाउडर मिला

पुलिस के आला सूत्रों के अनुसार, स्कूल की दीवार के पास सफेद पाउडर मिला है। जो अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम का मिक्सचर था। इस धमाके में छह तरह के केमिकल इस्तेमाल हुए हैं। क्रूड बम था। टेरर एंगल से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें- Delhi Blast: रोहिणी में CRPF स्कूल के पास धमाके का टेरर एंगल? 'सफेद पाउडर' की जांच में जुटी NIA और NSG की टीम

20 मिनट तक उठता रहा धुआं

जिस समय धमाका हुआ, 50 मीटर की दूरी पर ही लव पूरी वाली शॉप पर करीब 25 लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, ब्लास्ट होते ही सफेद धुआं करीब 20 मिनट तक उठता रहा।

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गई। क्रूड बम होने की आशंका जताई जा रही है। रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक का मोबाइल कॉल डेटा भी पुलिस खंगाल रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।