Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बिफरे CM केजरीवाल, कहा- आप रहने दीजिए, आपसे नहीं होगा

    By Jagran NewsEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 04:20 PM (IST)

    Delhi Politics दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी घमासान चरम पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर सीएम के ...और पढ़ें

    कूड़ा विवाद को लेकर अमित शाह पर बिफरे CM केजरीवाल, कहा- आप रहने दीजिए, आपसे नहीं होगा
    कूड़ा विवाद को लेकर अमित शाह पर बिफरे CM केजरीवाल, कहा- आप रहने दीजिए, आपसे नहीं होगा

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी घमासान चरम पर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा 15 सालों में एमसीडी को चलाने में अपनी नाकामी के लिए बहाना न करे। दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने को लेकर भाजपा के दावे पर केजरीवाल ने कहा कि आप रहने दीजिए। आपसे नहीं होगा। अब हम दिल्ली को कूड़ा मुक्त करके दिखाएंगे।

    CM केजरीवाल ने भाजपा से मांगा 15 सालों का हिसाब

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए कहा कि 15 साल से जो काम आप नहीं कर पाये, अब आपको तीन साल और चाहिए? जनता आप पर भरोसा क्यों करे? आप रहने दीजिए। अब हम दिल्ली को कूड़ा मुक्त करके दिखाएंगे। दिल्ली सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने 15 साल में MCD को कितने पैसे दिये? दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी? डबल इंजन? अपनी नाकामी के बहाने मत बनाइये। जनता को बताइए आपने 15 साल में क्या काम किया। मैं चैलेंज करता हूँ कोई एक काम बता दीजिए।

    अमित शाह ने केरीवाल सरकार को घेरा

    दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली  को ‘आप निर्भर’ बनाना चाहती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि राष्ट्रीय राजधानी आत्मनिर्भर हो। शाह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Polls) में इन दोनों में से एक का चयन करने का आह्वान किया।

    2025 तक दिल्ली को कचरा मुक्त बनाएगी भाजपा

    बृहस्पतिवार को तेहखंड में कचरे से बिजली बनाने के संयंत्र (डब्ल्यूटीई) का उद्घाटन करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पूर्व के तीन नगर निकायों के साथ सौतेला व्यवहार किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि आप (AAP) की सरकार पर इन तीनों निकायों के 40 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं। साथ ही शाह ने कहा कि अगर एमसीडी चुनाव में भाजपा सत्ता में आती है तो उनकी सरकार 2025 तक दिल्ली को कचरा मुक्त बनाएगी।

    खबरें और भी

    Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल बोले- AAP ने नेताओं को शिक्षा पर बात करने के लिए किया मजबूर

    Delhi Politics: भाजपा का मनीष सिसोदिया को चैलेंज, 'सच बोल रहे हो तो कराओ नार्को टेस्ट वरना बोलो सॉरी'