Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Politics: भाजपा का मनीष सिसोदिया को चैलेंज, 'सच बोल रहे हो तो कराओ नार्को टेस्ट वरना बोलो सॉरी'

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 01:32 PM (IST)

    Delhi Liquor Scam भाजपा नेता कपिल मिश्रा और प्रवेश वर्मा ने आबकारी नीति को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता और मनीष सिसोदिया क ...और पढ़ें

    भाजपा का मनीष सिसोदिया को चैलेंज, 'सच बोल रहे हों तो कराओ नार्को टेस्ट वरना बोलो सॉरी'
    भाजपा का मनीष सिसोदिया को चैलेंज, 'सच बोल रहे हों तो कराओ नार्को टेस्ट वरना बोलो सॉरी'

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को नार्को टेस्ट कराने की चुनौती दी है।

    पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि कल यानी सोमवार को हमने देखा कि कैसे लोग भ्रष्टाचार करके उसका जश्न मनाते हैं। कल शहीद भगत सिंह के परिवार ने भी आपत्ति जताई है। जिस तरह से आप पार्टी भ्रष्टाचारी लोगों के लिए देशभक्तों के नाम का इस्तेमाल कर रही है इसके लिए आप पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।

    सिसोदिया को केजरीवाल ने पकड़ाई थी स्क्रिप्ट

    उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया 2 अक्टूबर को बापू (महात्मा गांधी) को श्रद्धांजलि देने नहीं जाते हैं। लेकिन सीबीआई बुला रही है तो आपको बापू याद आते हैं। बॉलीवुड की बी ग्रेड की मूवी की स्क्रिप्ट भी अच्छी होती है। कल एक स्क्रिप्ट जो केजरीवाल ने सिसोदिया को पकड़ाई थी। वो उन्होंने आकर पढ़ दिया. मैं चुनौती देता हूं जो आरोप सिसोदिया ने लगाए हैं उस अफसर का नाम बताएं। नार्को टेस्ट के लिए सिसोदिया हां बोलें और उस टेस्ट के दौरान बोले जो सच है।

    झूठ बोलने के लिए माफी मांगे केजरीवाल- कपिल मिश्रा

    इसी कड़ी में भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा ने चैलेंज करते हुए कहा, मनीष सिसोदिया आज शाम 5 बजे तक मेरी लाई डिटेक्टर टेस्ट/नार्को टेस्ट की चुनौती स्वीकार करो या CBI के बारे में झूठ बोलने के लिए माफी मांगो। मेरी केजरीवाल के “लूट और झूठ” के मॉडल को खुली चुनौती है।

    सवालों से बचने के लिए दायर किया मानहानि का मुकदमा- विजेंद्र गुप्ता

    वहीं, भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने कल अपना फैसला सुनाया है, जिसमें कहा गया है कि अगर विपक्ष सरकार से सवाल पूछता है तो ये उनका अधिकार है। इसका मतलब ये नहीं है कि सरकार विपक्ष के नेता पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दे।"

    खबरें और भी

    उन्होंने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को गुमराह करना, शिक्षा के नाम पर लोगों से झूठ बोलना बंद करिए। चुनौती देता हूं कि दिल्ली सरकार डेटा जारी करें, जिन स्कूल को लेकर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं, वो पुरानी सरकारों से चले आ रहे हैं। मैंने 24 सवाल घोटाले को लेकर पूछे थे, लेकिन उनसे बचने के लिए मेरे ऊपर मानहानि मुकदमा दायर किया।

    दरअसल दिल्ली में सरकारी स्कूल में क्लासरूम बनाने के को लेकर विजेंद्र गुप्ता ने डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री पर घोटाले का आरोप लगाया था, जिसके बाद मनीष सिसोदिया ने विजेंद्र गुप्ता पर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

    CBI ने सिसोदिया से की नौ घंटे पूछताछ

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर सीबीआई ने सोमवार को सिसोदिया से लगभग नौ घंटे पूछताछ की थी। इस दौरान सिसोदिया से मुख्य रूप से नई आबकारी नीति बनाने की प्रक्रिया और उसमें शराब निर्माता कंपनियों व वितरकों की भूमिका के साथ-साथ 144 करोड़ रुपये की छूट और 30 करोड़ रुपये लौटाने के फैसले से जुड़े सवाल पूछे गए। इसके साथ ही उनसे बिचौलियों की भूमिका और करोड़ों रुपये के लेन-देन से संबंधित सवाल भी पूछे गए।

    सिसोदिया से पूछताछ की कराई गई वीडियो रिकार्डिंग

    मामले की राजनीतिक संवेदनशीलता और आम आदमी पार्टी के हमलावर रुख को देखते हुए सीबीआई ने सिसोदिया से पूछताछ की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई है। सिसोदिया ने किसी भी घोटाले से इनकार किया है। सिसोदिया सुबह करीब 11:15 बजे सीबीआई के मुख्यालय पर पहुंचे और उन्हें सीधे पूछताछ के लिए पहले तल पर ले जाया गया। उनके मुख्यालय पहुंचने तक आम आदमी पार्टी ने उनके समर्थन में रैली भी निकाली।

    17 अगस्त को दर्ज हुई थी एफआइआर

    पूछताछ से पहले जांच एजेंसी पर आप नेताओं के आरोपों पर सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आपराधिक मामले में हमारी जांच ठोस सुबूतों के आधार पर होती है। इस मामले में 17 अगस्त को एफआइआर दर्ज करने के बाद और 19 अगस्त को आरोपितों से संबंधित ठिकानों पर छापे में घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज मिले थे।

    मामले में इन लोगों को किया गया गिरफ्तार

    इन दस्तावेज के अध्ययन और आरोपितों व अन्य गवाहों के बयानों से घोटाले की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। यही नहीं, इस मामले में आम आदमी पार्टी से जुड़े और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ओनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर व हैदराबाद के अभिषेक बोइनपल्ली को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा चुकी है। सिसोदिया से उनके घर पर छापे के दौरान पूछताछ की गई थी।

    ये भी पढ़ें- 

    Delhi Liquor Scam: केजरीवाल ने दिया चर्चित वेबसीरीज से जुड़ा नारा, 'जेल के ताले टूटेंगे मनीष सिसोदिया छूटेंगे'

    Delhi News: CBI दफ्तर के बाहर AAP का प्रदर्शन, नेताओं को दिल्ली पुलिस ने घसीटकर हटाया