Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    300 यूनिट बिजली मुफ्त, महिलाओं को 2500 तो युवाओं को मिलेंगे 8500 रुपये; कांग्रेस के घोषणापत्र में और क्या-क्या

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 02:06 PM (IST)

    Delhi Congress Manifesto दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में ...और पढ़ें

    Delhi Congress Manifesto: कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया।
    Delhi Congress Manifesto: कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Congress released manifesto:  दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025) के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र को लेकर पत्रकार वार्ता की। जिसमें जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने गारंटी शब्द का इस्तेमाल किया।

    आज सभी इस्तेमाल कर रहे हैं। जनता का अधिकार है गारंटी। मनमोहन सरकार में पहली बार गारंटी लाया गया। कानूनी अधिकार है। कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी घोषणा की है। सांस लेने की आसानी होनी चाहिए। इज ऑफ ब्रीदिंग। भाजपा की नीति की वजह से प्रदूषण बढ़ा तो वहीं आप सरकार ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया है।

    कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसके लिए क्या?

    कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि शीला सरकार ने यमुना अक्षण प्लान। सीएनजी बस का आना, दिल्ली मेट्रो, निजीकरण जनता के हित में हुआ। पारदर्शिता से हुआ।

    घोषणा पत्र में बीस वायदे हैं। सभी वर्गों का ख्याल। जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान कांग्रेस पार्टी चला रही है। आरएसएस और भाजपा द्वारा तीनों पर आक्रमण हो रहा है। इसी भावना के आधार पर घोषणा पत्र तैयार किया गया है।

    वहीं पर कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिल्ली को संवारना चाहती है। सभी वर्गो की भावनाएं जानी हैं। पांच गारंटी लॉन्च कर चुके हैं। महिलाओं को 2500 रुपए। पच्चीस लाख का हेल्थ इंश्योरेंस। 8500 रुपए युवाओं को इंटर्नशिप। महिलाओं के लिए महंगाई किट। 500 रुपये में गैस सिलेंडर। 300 यूनिट बिजली मुफ्त।

    खबरें और भी

    जाति जनगणना के साथ बनेगा पूर्वांचल मंत्रालय-यादव

    देवेंद्र यादव (Devender Yadav) ने आगे कहा इसके अलावा पंद्रह हजार सिविल डिफेंस को दिया जाएगा। सफाई कर्मी पक्का किए जाएंगे। कोई भी संविदा जॉब नहीं। सभी पक्का होंगे। महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिए जाएंगे। सामाजिक पेंशन ढाई हजार से बढ़ाकर पांच हजार किए जाएंगे।

    विधवा की बेटी की शादी के लिए मदद दिया जाएगा। सौ इंदिरा कैंटीन खोले जाएंगे। जहां पर पांच रूपए में भोजन दिया जाएगा। आने वाले साल में साढ़े सात लाख परिवार को सम्मानित रोजगार मिलेगा। दिल्ली में जाति जनगणना कराई जाएगी। सच्चर कमेटी को लागू करेंगे।

    पूर्वांचल के लोगों के लिए छत महापर्व पर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। दिल्ली में पूर्वांचलियों के लिए पूर्वांचल मंत्रालय खोला जाएगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या को दूर किया जाएगा। स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है।

    यह भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: 'क्या भाजपा के नेता पी सकते हैं यमुना का पानी', चुनाव आयोग के केजरीवाल को नोटिस पर बोले संजय सिंह