Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Chunav: नई दिल्ली सीट पर मुकाबला दिलचस्प, Ex-CM और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों के बीच होगा चुनावी दंगल

    By Santosh Kumar SharmaEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sat, 04 Jan 2025 02:16 PM (IST)

    Deljhi Chunav 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने जा रहा है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केज ...और पढ़ें

    Delhi Election 2025: नई दिल्ली सीट पर दिलचस्प होगी चुनावी जंग।
    Delhi Election 2025: नई दिल्ली सीट पर दिलचस्प होगी चुनावी जंग।

    HighLights

    1. नई दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला।
    2. केजरीवाल के सामने वर्मा और दीक्षित की चुनौती।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 29 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा (Parvesh Verma) को टिकट दिया है।

    कांग्रेस ने इस सीट से पहले ही पूर्व सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) को उतार दिया है। इस तरह से इस सीट पर एक पूर्व मुख्यमंत्री और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रों के बीच चुनावी समर होगा।

    कैलाश गहलोत को बिजवासन से मिला टिकट

    भाजपा (delhi bjp list) ने प्रवेश वर्मा के साथ ही एक और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को मुख्यमंत्री आतिशी के सामने कालकाजी से मैदान में उतारा है। पूर्व सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम करोलबाग से चुनाव लड़ेंगे।

    आप सरकार से इस्तीफा देकर भाजपा में आने वाले पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत को बिजवासन से और राजकुमार आनंद को पटेल नगर से टिकट दिया गया है।

    अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर से उतारा चुनाव मैदान में

    लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर से चुनाव मैदान में उतारा गया है।

    यहां से वर्तमान विधायक अनिल कुमार वाजपेई का टिकट कट गया है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजकुमार चौहान को मंगोलपुरी से टिकट मिला है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव के लिए आई BJP की पहली लिस्ट, केजरीवाल के खिलाफ इस तेजतर्रार नेता को उतारा

    खबरें और भी