Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections: कौन हैं केजरीवाल के तीन विधायक? जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 05:05 PM (IST)

    Lok Sabha Elections दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस और आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है। आप दिल्ली की चार सीट पर चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस क ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के लिए टिकट पाने दिल्ली के 3 विधायक कौन
    लोकसभा चुनाव के लिए टिकट पाने दिल्ली के 3 विधायक कौन

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस से गठबंधन होने के बाद आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए दिल्ली की चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। लिस्ट में दिल्ली के 3 विधायकों का भी नाम है, जिन्हें आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है। 

    तीन सीट पर लड़ेगी कांग्रेस

    बता दें कि कई बैठक के बाद दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस और आदमी पार्टी के बीच गठबंधन का एलान हुआ था। गठबंधन में आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीट पर चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस को गठबंधन में तीन सीट मिली हैं। फिलहाल आप ने दिल्ली की चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है।

    लिस्ट में दिल्ली के ये 3 विधायक

    पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से आप के तीन विधायकों पर भी भरोसा जताया है। लोकसभा चुनाव के लिए AAP के प्रत्याशियों की लिस्ट में दिल्ली के तीन विधायक हैं, इनमें कोंडली से कुलदीप कुमार, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती और तुगलकाबाद से विधायक सहीराम पहलवान का नाम शामिल है।

    महाबल मिश्रा को मिला मौका

    इसके अलावा कुछ महीने पहले कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए महाबल मिश्रा को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया है। महाबल मिश्रा पूर्व में कांग्रेस से पश्चिमी दिल्ली सीट से ही सांसद रह चुके हैं। उनके पुत्र विनय मिश्रा इसी सीट से आप के विधायक हैं।

    खबरें और भी

    ध्यान देने वाली बाता है कि कुलदीप कुमार आप से कोंडली से निगम पार्षद रहे हैं। 2020 में कुलदीप कुमार को पार्टी ने विधानसभा का चुनाव लड़ाया। उसके बाद अब पूर्वी दिल्ली से आप ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारा है। वहीं, सही राम पहलवान तुगलकाबाद से आप के दो बार के विधायक हैं।

    सोमनाथ भारती मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी से तीन बार से विधायक हैं। यह 2013 में केजरीवाल की 49 दिन की सरकार में दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं। अब अरविंद केजरीवाल ने सोमनाथ भारती पर भरोसा जताते हुए लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया।

    कौन किस सीट से उम्मीदवार

    पूर्वी दिल्ली- कुलदीप कुमार

    पश्चिम दिल्ली- महाबल मिश्रा

    दक्षिण दिल्ली- सहीराम पहलवान

    नई दिल्ली- सोमनाथ भारती

    यह भी पढ़ें-

    Lok Sabha Elections: दिल्ली में 4 सीटों पर AAP उम्मीदवारों का एलान, सोमनाथ भारती समेत ये हैं नाम

    Lok Sabha Elections: BJP के कई सांसदों के कट सकते हैं टिकट, AAP-कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा हुई सतर्क

    शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को ED का 8वां समन, अब 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया