Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Elections: दिल्ली में 4 सीटों पर AAP उम्मीदवारों का एलान, सोमनाथ भारती समेत ये हैं नाम

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 04:17 PM (IST)

    Lok Sabha Elections 2024 आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में चार लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इनमें पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुम ...और पढ़ें

    दिल्ली में 4 सीटों पर AAP उम्मीदवारों का एलान।
    दिल्ली में 4 सीटों पर AAP उम्मीदवारों का एलान।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली में चार लोकसभा सीटों (Delhi Lok Sabha Seats) पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इनमें पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा, दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान और नई दिल्ली से सोमनाथ भारती शामिल हैं। आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन कर मैदान में उतर रही है, जिसमें आप चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लडे़गी। वहीं, हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

    महाबल मिश्रा और कुलदीप कुमार

    आप (Delhi AAP Candidates) ने चार में से तीन विधायकों को लोकसभा चुनाव में उतारा है। इनमें कुलदीप कुमार कोंडली, सोमनाथ भारती मालवीय नगर और सहीराम तुगलकाबाद से विधायक हैं।

    सोमनाथ भारती, सहीराम

    महाबल मिश्रा (Mahabal Mishra) पूर्व में कांग्रेस से पश्चिमी दिल्ली सीट से ही सांसद रह चुके हैं। उनके पुत्र विनय मिश्रा इसी लोकसभा सीट से आप के विधायक हैं। महाबल मिश्रा कुछ माह पहले कांग्रेस को छोड़ कर आप में शालिम हुए थे। कुलदीप कुमार (Kuldeep Kumar) आप से कोंडली से निगम पार्षद रहे हैं। 2020 में कुलदीप कुमार को पार्टी ने एमएलए का चुनाव लड़ाया, और उसके बाद अब पूर्वी दिल्ली से लोकसभा में उतारा है। सहीराम पहलवान (Sahiram Pahalwan) तुगलकाबाद से आप के दो बार के विधायक हैं।

    सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) मालवीय नगर से आप से तीन बार के विधायक हैं। यह 2013 में केजरीवाल की 49 दिन की सरकार में दिल्ली सरकार में मंत्री रहे हैं।

    सुशील गुप्ता (Sushil Gupta) आम आदमी पार्टी से दिल्ली से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। गत 27 जनवरी को ही उनका कार्यकाल समाप्त हुआ है। इस समय आप से हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

    AAP और कांग्रेस का गठबंधन

    लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) ने दिल्ली में गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों में 24 फरवरी को सीट बंटवारे को लेकर भी बात बन गई। आप सात में से चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिन पर पार्टी ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। वहीं, कांग्रेस का एलान करना बाकी है। कांग्रेस को चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी सीट दी है।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली में AAP ने जारी की लिस्ट, अब कांग्रेस के पत्ते खोलने की बारी; इन उम्मीदवारों पर दांव लगा सकती है पार्टी

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: कौन हैं केजरीवाल के तीन विधायक? जिन्हें AAP ने बनाया दिल्ली से लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी

    खबरें और भी