Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में AAP ने जारी की लिस्ट, अब कांग्रेस के पत्ते खोलने की बारी; इन उम्मीदवारों पर दांव लगा सकती है पार्टी

    Updated: Tue, 27 Feb 2024 06:02 PM (IST)

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस की घोषणा करना बाकी है। दोनों पार्टियों में गठबंधन ...और पढ़ें

    कांग्रेस जल्दी ही कर सकती है दिल्ली में उम्मीदवारों की घोषणा।
    कांग्रेस जल्दी ही कर सकती है दिल्ली में उम्मीदवारों की घोषणा।

    पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, कांग्रेस की घोषणा करना बाकी है। दोनों पार्टियों में गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा हुआ है, जिसमें आप चार और कांग्रेस तीन पर चुनाव लड़ेगी।

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कांग्रेस दिल्ली के पार्टी अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है। या फिर कांग्रेस इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को टिकट दे सकती हैं। इन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में इसी सीट से चुनाव लड़ा था।

    चांदनी चौक सीट से कांग्रेस नेत्री अलका लांबा और जय प्रकाश अग्रवाल में से किसी एक पर पार्टी दांव लगा सकती है। वहीं, पूर्व सांसद उदित राज और दिल्ली के पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान को उत्तर पश्चिम दिल्ली से संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

    AAP और कांग्रेस का गठबंधन

    लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) ने दिल्ली में गठबंधन किया है। दिल्ली में दोनों पार्टियों ने 24 फरवरी को सीट बंटवारे को अंतिर रूप दे दिया। जिसमें आप के चार सीटों और कांग्रेस के तीन सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी।

    खबरें और भी

    आप ने किया एलान, कांग्रेस का बाकी

    आप ने तो पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार, पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा, दक्षिण दिल्ली से सहीराम पहलवान और नई दिल्ली लोकसभा सीट से सोमनाथ भारती को उम्मीदवार बना दिया है। वहीं, कांग्रेस का एलान करना बाकी है। कांग्रेस को चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी सीट दी है।

    ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: दिल्ली में 4 सीटों पर AAP उम्मीदवारों का एलान, सोमनाथ भारती समेत ये हैं नाम