Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी का पक्ष लेने वाले पुलिस अधिकारियों पर एक्शन, विभाग ने किया ट्रांसफर

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 12:32 PM (IST)

    एक महिला द्वारा दर्ज कराए दहेज उत्पीड़न मामले में आनन-फानन में आरोप पत्र दाखिल करने और आरोपी का पत्र लेने के मामले में साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस के दो अ ...और पढ़ें

    दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी का पक्ष लेने वाले पुलिस अधिकारियों पर एक्शन।
    दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी का पक्ष लेने वाले पुलिस अधिकारियों पर एक्शन।

    HighLights

    1. दहेज उत्पीड़न मामले में आरोपी का पक्ष लेने वाले अधिकारियों पर एक्शन
    2. पुलिस विभाग ने दो अधिकारियों का किया ट्रांसफर

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। एक महिला द्वारा दर्ज कराए दहेज उत्पीड़न मामले में आनन-फानन में आरोप पत्र दाखिल करने और आरोपी का पक्ष लेने के मामले में साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों गाज गिरी है।

    विभाग ने साउथ वेस्ट दिल्ली के वसंत कुंज के एसीपी अजय वेदवाल और वसंत कुंज नॉर्थ थाने के एसएचओ सूर्य प्रकाश को थर्ड बटालियन में ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही दोनों अधिकारियों को तत्काल नई ऑर्डर करने के निर्देश दिए हैं।

    Transafer

    सूत्रों की मानें तो दोनों अधिकारियों पर एक महिला की शिकायत पर एक्शन न लेने के चलते गाज गिरी है। महिला ने नॉर्थ थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस द्वारा आनन-फानन में आरोप पत्र दाखिल किया था और पुलिस आरोपित की साइड लेने का भी महिला ने आरोप लगाया है।

    यह भी पढ़ें: दुश्मन के घर में घुसकर चीथड़े उड़ा देता है 'सुसाइड ड्रोन', 150 Km प्रति घंटे की रफ्तार; पढ़ें सभी खासियतें