Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली की हवा हुई साफ, अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम; IMD ने दिया अपडेट

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 07:00 AM (IST)

    Delhi Air Quality दिल्ली-एनसीआर में मौसमी उतार-चढ़ाव के बावजूद हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। लगातार तीसरे दिन भी प्रदूषण का स्तर 158 दर ...और पढ़ें

    weather Forecast: हवा फिलहाल साफ, तापमान में नहीं ज्यादा बदलाव। फाइल फोटो
    weather Forecast: हवा फिलहाल साफ, तापमान में नहीं ज्यादा बदलाव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली की हवा में हुआ सुधार।
    2. प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली एनसीआर की हवा फिलहाल साफ चल रही है। वर्षा के असर से लगातार तीसरे दिन भी राजधानी में प्रदूषण का स्तर मध्यम श्रेणी में ही दर्ज किया गया। सीपीसीबी (CPCB) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम चार बजे प्रदूषण का औसत स्तर 158 दर्ज किया गया।

    एक दिन पहले बृहस्पतिवार को यह 160 था। 24 घंटे के भीतर इसमें दो अंकों की गिरावट और आई है। मौसमी बदलाव के चलते अभी अगले कई दिन एक्यूआई 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में ही बना रह सकता है।

    शुक्रवार को भी ऐसा ही बना रहा मौसम 

    उधर मौसम के मिजाज में बहुत बदलाव नहीं है। सुबह- शाम हल्की ठंड रहती है जबकि दिन में तेज धूप खिलने पर गर्मी महसूस होने लगती है। शुक्रवार को भी कमोबेश ऐसा ही हाल बना रहा।

    शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। नमी का अधिकतम स्तर 93 से 39 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के मुताबिक शिवार सुबह स्मॉग और धुंध होने का पूर्वानुमान है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 11 डिग्री रह सकता है।

    शुक्रवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई

    शहर                सीपीसीबी    आईक्यू एयर

    • दिल्ली          158           181
    • गुरुग्राम        160          183
    • गाजियाबाद    81           113
    • फरीदाबाद    84              94
    • ग्रेटर नोएडा   99             123
    • नोएडा         107            142

    वहीं पर पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार रात एवं बृहस्पतिवार तड़के विभिन्न इलाकों में हल्की वर्षा हुई, लेकिन फिर भी तापमान में गिरावट नहीं हुई। आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार की सुबह सीजन की सबसे गर्म रही। बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली वासी जब उठे तो बाहर सड़कें गीली थी।

    खबरें और भी

    पता चला कि हल्की वर्षा हुई है। हालांकि गर्माहट में कोई कमी नहीं थी। न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह इस सीजन का अभी तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है।

    वहीं अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। नमी का अधिकतम स्तर 96 से 39 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather Update: बारिश-ओलावृष्टि से NCR में लुढ़का पारा, आज दिनभर ऐसा रहेगा मौसम