Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: बारिश-ओलावृष्टि से NCR में लुढ़का पारा, आज दिनभर ऐसा रहेगा मौसम

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 07:41 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम (Delhi-NCR Weather) का मिजाज बदल गया है। देर रात कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे शुक्रवार सुबह लोगों को फिर से ठं ...और पढ़ें

    एनसीआर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। जागरण फोटो
    एनसीआर के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। जागरण फोटो

    HighLights

    1. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी।
    2. एनसीआर के कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है।
    3. बारिश और ओलावृष्टि होने से हुआ ठंड का अहसास।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather दिल्ली-एनसीआर में देर रात कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि होने से शुक्रवार सुबह फिर से ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं, अधिकतम तापमान 27.4 जबकि न्यूनतम तापमान 15.0 रहने का अनुमान है।

    यूपी के हापुड़ जिले में बृहस्पतिवार शाम को वर्षा के साथ ही ओलावृष्टि हुई। जिससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही तेज हवाओं से मौसम सर्द हो गया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, फसलों को अभी कम तापमान की जरूरत है। इससे फसलों में दाना बनने और पकने में मदद मिलेगी। तापमान ज्यादा रहने से पैदावार कम हो सकती है। ओलावृष्टि से सरसों, गेहूं व आलू की फसलों में नुकसान हो सकता है।

    लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह

    वहीं, विशेषज्ञों ने बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह पहले 20 फरवरी को वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया था। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस के चलते मौसम में बदलाव आने के संकेत मिल रहे थे। यह अनुमान सही साबित हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह जिलेभर में हल्की बौछार हुई।

    इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे तापमान में गिरावट आई। बृहस्पतिवार का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 2024 में 20 फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    खबरें और भी

    कई क्षेत्रों में ओले ज्यादा गिरे

    वहीं, दस साल के औसत के हिसाब से 20 फरवरी का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। शाम को तेज वर्षा के साथ ही हल्की ओलावृष्अि भी हुई। कई क्षेत्रों में ओले ज्यादा गिरे हें। उससे फसलों में नुकसान हो सकता है।

    मौसम का बदला मिजाज, हल्की बूंदाबांदी के बाद गिरा तापमान

    गाजियाबाद में पिछले कुछ दिनों से जहां दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। वहीं बृहस्पतिवार शाम मौसम ने करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से ही तेज हवा के साथ बादल छाए रहे। कई दिनों से सुबह शाम तो ठंड का असर दिखाई दे रहा था, लेकिन दोपहर में धूप खिलने से उतनी गर्मी का अहसास हो रहा था। बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले कुछ दिन तक ठंड बढ़ने के आसार बताए जा रहे हैं। मौसम में हुए बदलाव के चलते तेज हवा चलने और वर्षा के साथ ही वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    सोनीपत में भी में बुई बूंदाबांदी 

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वीरवार तड़के जिलेभर में बूंदाबांदी हुई। दिन में बादल छाए होने के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय बूंदाबांदी से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक बढ गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा, तो इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। 

    मौसम विशेषज्ञों का क्या कहना?

    मौसम विशेषज्ञों ने फसलों की सिंचाई और स्प्रे की गतिविधियों नहीं करने की सलाह दी है ताकि ये किसानों के लिए नुकसानदायक साबित न हो। मौसम विज्ञानियों ने दो-तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। वीरवार शाम तक बूंदाबांदी और बादलवाई जारी रही। 

    पहाड़ी इलाकों में बुधवार को हुईं बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में 21 फरवरी के बाद असर दिखाई देना शुरू होगा और रात के तापमान में अंतर आएगा। रात को एक बार फिर ठंड महसूस होगी। 24 फरवरी को दोबारा फिर तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। 

    यह भी पढ़ें- Weather Updates: दिल्ली-यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

    वहीं, डाक्टरों ने भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और हल्की वर्षा से फसलों पर असर पड़ सकता है, इसलिए किसान फसल में सिंचाई न करें। तापमान में बदलाव के कारण लोगों को सेहत संबंधी सावधानियां बरतनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- सावधान! हिमाचल में आज फिर होगी मूसलाधार बारिश, बर्फबारी की वजह से कई सड़के यातायात के लिए बंद