विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान! हिमाचल में आज फिर होगी मूसलाधार बारिश, बर्फबारी की वजह से कई सड़के यातायात के लिए बंद

Published: Fri, 21 Feb 2025 07:39 AM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) में हुई बर्फबारी और बारिश ने कृषि और बागबानी को संजीवनी दी है। सेब बाहुल्य क्षेत्रों ...और पढ़ें

हिमाचल में आज भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। फाइल फोटो
हिमाचल में आज भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। फाइल फोटो

HighLights

  1. कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में आज भारी वर्षा व हिमपात की चेतावनी
  2. अटल टनल रोहतांग बंद, पांगी का संपर्क दुनिया से कटा
  3. आज भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में मौसम की करवट खुशहाली लेकर आई है। वर्षा व हिमपात से कृषि और बागबानी को संजीवनी मिली है।

वीरवार सुबह से ही प्रदेश (Himachal Weather Update) के ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा का क्रम शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। सेब बाहुल्य क्षेत्रों में हिमपात से चिलिंग आवर्स की वृद्धि होगी, जबकि निचले क्षेत्रों में गेहूं की फसल को नमी मिलेगी।

आज फिर तेज वर्षा और बर्फबारी को लेकर चेतावनी

वीरवार को रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रे में डेढ़ से दो फीट हिमपात हुआ है। शिमला व मनाली में फाहे गिरे हैं। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में डेढ़ फीट बर्फ बिछ गई है। कुफरी, नारकंडा, रोहड़ू, पांगी, भरमौर, जोत में भी हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों में आज यानी शुक्रवार तक भारी वर्षा व हिमपात की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें- Weather Updates: दिल्ली-यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम


बर्फबारी के कारण कई सड़कों पर आवाजाही बंद

पश्चिमी विक्षोभ के 21 फरवरी तक सक्रिय रहने की संभावना है। हिमपात से चंबा जिले के पांगी का संपर्क कट गया है। अटल टनल रोहतांग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। केलंग-मनाली व औट-लुहरी-सैंज राष्ट्रीय राजमार्ग व जलोड़ी दर्रा पर आवाजाही बंद हो गई है।

हिमपात के कारण पर्यटन स्थलों में रौनक लौट आई है और दिनभर पर्यटक मस्ती करते रहे। काफी समय से वर्षा न होने के कारण पेयजल योजनाएं प्रभावित हो गई थीं। वर्षा होने से पेयजल योजनाएं रिचार्ज होने की आस बढ़ गई है। जनवरी व फरवरी में सामान्य से करीब 77 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई थी।

प्रदेश में विमान सेवाएं प्रभावित

हिमपात व वर्षा के कारण गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डे पर दिल्ली से सुबह आने वाले दो विमान नहीं आए। दोपहर के समय दो अन्य विमानों की दिल्ली से कांगड़ा हवाई अड्डे पर सेवाएं नियमित रहीं। भुंतर से जयपुर के लिए ही उड़ान हुई जबकि देहरादून, अमृतसर व दिल्ली के लिए उड़ान नहीं हुई। शिमला के जुब्बड़हट्टी से कांगड़ा व दिल्ली के विमान सेवाएं नहीं हो सकी।

13 डिग्री तक गिरा तापमान

प्रदेश में अधिकतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट भरमौर में 13 डिग्री, कुल्लू के सेउबाग में 11.1, मनाली में 11.8, कल्पा में 10, सुंदरनगर में 9.2 और अन्य स्थानों पर तीन से सात डिग्री तक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक से सात डिग्री तक का अंतर आया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: केदारनाथ में शुरू हुआ Snowfall, दून समेत कई ज‍िलों में बार‍िश से बढ़ेगी ठंड, अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।