विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GRAP-3 Restrictions: दिल्ली में फिर से ग्रेप-3 के प्रतिबंध, 450 के पार पहुंचा AQI... कंस्ट्रक्शन समेत इन कामों पर पाबंदी

Published: Sun, 14 Jan 2024 12:43 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 14 Jan 2024 03:14 PM (GMT+05:30)

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। इस स्थिति के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ...और पढ़ें

सांसों पर संकट: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर 'गंभीर', फिर से GRAP-3 के तहत लगे प्रतिबंध
सांसों पर संकट: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर 'गंभीर', फिर से GRAP-3 के तहत लगे प्रतिबंध

HighLights

  1. दिल्ली का AQI पहुंचा 458
  2. न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। इस स्थिति के मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) उप-समिति ने एनसीआर में वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का तीसरा चरण के अनुसार 8-सूत्रीय एक्शन प्लान लागू करने का निर्णय लिया है।

इसके तहत फिर से सभी गैर-जरूरी निर्माण कार्यों और दिल्ली-एनसीआर में बीएस-III पेट्रोल और बीएस-IV डीजल वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग ने दिल्ली और एनसीआर के चार जिलों (गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गरुग्राम व फरीदाबाद में) बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल की कारों पर रोक लगाने के लिए संबंधित राज्य सरकारों को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा ग्रेप एक व ग्रेप दो के नियम भी लागू रहेंगे।

हालांकि इसके तहत निर्माण कार्य पर लगे प्रतिबंध से बुनियादी सेवाओं और सुरक्षा से जुड़ी परियोजनाओं को छूट दी है। वहीं, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, फर्निचर, इंटीरियर से संबंधित कार्य कराए जा सकेंगे।

Also Read-

दिल्ली का AQI पहुंचा 458 

दिल्ली-एनसीआर में ठंड के बीच प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। इस वजह से दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार सुबह में दिल्ली का एयर इंडेक्स 458 रहा, इस वजह से दिल्ली की आबोहवा स्वास्थ्य के लिए घातक बनी हुई है।

एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 399 था। इसके मुकाबले एयर इंडेक्स में 59 अंक की बढ़ोतरी हुई है। सीपीसीबी के अनुसार ठंड, कोहरे व स्थानीय परिस्थितियों के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। दूसरी और मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अभी कोहरे और ठंड का दौर जारी रहेगा। इस वजह से 16 व 17 जनवरी के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज

राजधानी दिल्ली पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड व कोहरे की चपेट में है। रविवार को भी अति घना कोहरा होने के कारण आइजीआइ एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य रही। इससे उड़ाने प्रभावित रहीं। सुबह 10.30 बजे भी आइजीआइ एयरपोर्ट पर दृश्यता महज सौ मीटर रही।

वहीं रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से रविवार की सुबह इस सीजन में सबसे अधिक ठंड रही। मौसम विभाग ने आज रविवार और सोमवार के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अति घने कोहरे के साथ-साथ शीत लहर पड़ेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।