Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ठिठुरन भरी ठंड के साथ दिल्ली को परेशान कर रही ये खतरनाक चीज, बच्चे-बुजुर्ग से लेकर युवा सब होते हैं प्रभावित

    Updated: Tue, 09 Jan 2024 11:33 PM (IST)

    Delhi Pollution मंगलवार को आनंद विहार और नेहरू नगर में तो एक्यूआई गंभीर श्रेणी में पहुंच गया। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 345 रहा था जबकि मंगलवार को य ...और पढ़ें

    ठिठुरन भरी ठंड के साथ दिल्ली को परेशान कर रही ये खतरनाक चीज।
    ठिठुरन भरी ठंड के साथ दिल्ली को परेशान कर रही ये खतरनाक चीज।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Air Pollution: ठिठुरन भरी ठंड के बीच दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को आनंद विहार और नेहरू नगर में तो एक्यूआई ''गंभीर'' श्रेणी में पहुंच गया। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 345 रहा था, जबकि मंगलवार को यह 343 दर्ज किया गया। यह ''बहुत खराब'' श्रेणी में आता है। सुबह के समय तापमान में कमी और हवा की रफ्तार शांत होने के चलते यह 367 दर्ज किया गया था।

    दोपहर के बाद हवा चलने पर इसमें कमी देखने को मिली। सुबह करीब नौ बजे दिल्ली के आठ इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी। शाम चार बजे केवल दो इलाकों में ही प्रदूषण गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया है।

    आनंद विहार में एक्यूआई 415 और नेहरू नगर में 409 दर्ज किया गया। मंगलवार को सबसे कम प्रदूषित क्षेत्र डीटीयू रहा, जहां का एक्यूआई 254 दर्ज किया गया।

    विशेषज्ञों के अनुसार, बुधवार से हवा की रफ्तार बढ़ेगी और इसके चलते प्रदूषण में हल्की कमी आएगी। बुधवार को दिल्ली में हवा की रफ्तार 10 से 16 किमी प्रतिघंटा और बृहस्पतिवार को चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने के आसार हैं। इसके चलते दो दिन प्रदूषण ''बहुत खराब श्रेणी से खराब श्रेणी में जा सकता है।

    यहां की हवा रही सबसे ज्यादा खराब

    आनंद विहार- 415

    नेहरू नगर- 409

    विवेक विहार- 395

    पटपड़गंज- 395

    ओखला फेज दो- 394

    आरके पुरम- 391

    खबरें और भी