यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली चुनाव से पहले नई टेंशन में केजरीवाल, AAP में चल रहा ये बड़ा खेल; हो सकता है भारी नुकसान
Delhi Assembly Elections आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच मनमुटाव भारी पड़ सकता है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरी ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं में चल रहा है मनमुटाव।
- विधानसभा चुनाव में AAP को पड़ सकता है भारी।
- सभी कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हैं केजरीवाल।
वी के शुक्ला, नई दिल्ली। AAP News आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चल रहा मनमुटाव भारी पड़ सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने कार्यकर्ताओं और पार्षदाें व विधायकों में चल रहे मनमुटाव को खत्म करने में जुटे हुए हैं।
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल कद्दावर कार्यकर्ताओं, पार्षदों व विधायकों को घर बुलाकर उनसे बात कर रहे हैं और उनकी नाराजगी दूर कर रहे हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर उनके घर भी उन्हें मनाने के लिए जा रहे हैं।
केजरीवाल पार्टी की बैठकों में भी संदेश दे चुके हैं कि जिन्हें आपस में झगड़ा करना है। वे फरवरी के बाद करें, फिलहाल चुनाव पर ध्यान दें। यह समझें कि हर सीट पर केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं।
आप क्यों है चिंतित
बता दें कि दिल्ली का यह विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए अहम है। दो बार पूर्ण बहुमत से दिल्ली में चुनाव जीतने वाली आप इस बार आशंकित है। उसकी आशंका का कारण भ्रष्टाचार का वह गंभीर आराेप है जो पार्टी के नेताओं पर लगा है, खुद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी इससे अछूते नहीं हैं। केजरीवाल तिहाड़ जेल में 177 दिन यानी लगभग 6 महीने रहकर जमानत पर बाहर आए हैं। इसलिए भी आप इस बार चिंतित है।
आप के दिल्ली संयोजक गाेपाल राय की प्रेसवार्ता
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार सक्रिय है। गोपाल राय ने कहा कि गत दिनों हमने सरकार द्वारा किए गए कामों की जानकारी को घर-घर पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया था।
वहीं विधानसभा क्षेत्रों में जाे काम किए गए, उन्हें आप का विधायक आप के द्वारा कार्यक्रम के तहत रखा गया।इसके बाद चुनाव के मद्देनजर पूरी दिल्ली में हर बूथ पर बूथ कमेटियों के गठन का काम पूरा कर लिया गया है।
खबरें और भी
इसके बाद आप के नेताओं ने सभी विधानसभा क्षेत्र में पदयात्राएं की हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इसके दूसरे चरण के तहत पदयात्राएं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- एक ही बिल्डिंग में ढेर सारा ड्रामा! पत्नी के बावजूद 4 प्रेमिकाएं बनाए बैठा था शख्स, पांचों थी एक-दूसरे से अनजान
आप अब अगले चरण में 11 नवंबर से जिला कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू करने जा रही है। पार्टी के आधार पर 14 जिले बनाए गए हैं। एक जिला में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं। हर जिला में इसका आयोजन किया जाएगा।

बड़ी तैयारी में आम आदमी पार्टी
पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी और अगले विधानसभा चुनाव काे जीतने के लिए लक्ष्य दिया जाएगा। इसे 11 नवंबर को किराड़ी से शुरू किया जाएगा।