Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 01:26 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली के PWD मंत्री परवेश वर्मा ने निरीक्षण के दौरान खामियों के चलते एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी द ...और पढ़ें

    मंत्री प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया। फाइल फोटो
    मंत्री प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मंत्री प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड।
    2. मंत्री प्रवेश वर्मा ने अधिकारियों को दी है सख्त चेतावनी।
    3. इस कार्रवाई से PWD विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड किया है। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने निरीक्षण के दौरान खामियों के चलते यह कार्रवाई की है। इतना ही नहीं उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर कोई भी खामियां पाई गईं तो इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।

    बताया गया कि वेस्ट विनोद नगर में नाले का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने यह कार्रवाई की है। नालों में गंदगी होने पर प्रवेश वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता रामाशीष को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

    वहीं, मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा की गई इस कार्रवाई से विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

    इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    खबरें और भी