Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dhankhar mimicry: दिल्ली बीजेपी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, विपक्षी नेताओं से की माफी की मांग

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Thu, 21 Dec 2023 04:55 PM (IST)

    दिल्ली बीजेपी ने संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले को लेकर जंतर-मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टीएमसी सांसद कल ...और पढ़ें

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को लेकर दिल्ली बीजेपी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन।
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को लेकर दिल्ली बीजेपी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन।

    HighLights

    1. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन
    2. 'लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति कोई व्यक्ति नहीं बल्कि संस्थाएं हैं'

    पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी ने संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री मामले को लेकर जंतर-मंतर पर गुरुवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी नेताओं से माफी की मांग की। सभी प्रदर्शनकारी माथे पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और प्रवेश वर्मा भी मौजूद रहे। 

    सांसदों के निलंबन के खिलाफ मंगलवार को संसद की सीढ़ियों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान बनर्जी द्वारा धनखड़ का उपहास करने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था। इसकी सत्तारूढ़ भाजपा ने कड़ी निंदा की। वहीं राहुल गांधी को कल्याण बनर्जी का वीडियो बनाते देखा गया था।

    ये भी पढे़ं- 'AAP की बढ़ती लोकप्रियता को रोकने की कोशिश', आतिशी ने कहा- भारत के इतिहास में किसी की इतनी जांच नहीं हुई

    विपक्षी नेताओं से माफी की मांगः वीरेंद्र सचदेवा

    दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'संसद लोकतंत्र का मंदिर है। लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति कोई व्यक्ति नहीं बल्कि संस्थाएं हैं। उनका मजाक उड़ाना और उनका अनादर करना, उस मंदिर का अपमान करने जैसा है। हम राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं से माफी की मांग करते हैं।' 

    उनकी जाति का अपमानः धनखड़

    धनखड़ ने कहा कि 19 दिसंबर की घटना एक किसान के रूप में उनकी पृष्ठभूमि और उनकी जाति (जाट) का अपमान है। बुधवार को जाट महासंघ ने धनखड़ की मिमिक्री के खिलाफ यहां कांग्रेस मुख्यालय के पास विरोध मार्च निकाला था और पार्टी का पुतला जलाया था।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- बृजभूषण सिंह के करीबी बने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष, जानिए कौन हैं नए WFI प्रेसिडेंट संजय सिंह?