Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vipassana: 10 दिन तक CM केजरीवाल रहेंगे सभी कामकाज से दूर, विपश्यना साधना के लिए 19 दिसंबर को होंगे रवाना

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 01:17 PM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर विपश्यना पर जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विपश्यना मेडीटेशन ...और पढ़ें

    सीएम अरविंद केजरीवाल 19 से 30 दिसंबर तक विपश्यना पर रहेंगे।
    सीएम अरविंद केजरीवाल 19 से 30 दिसंबर तक विपश्यना पर रहेंगे।

    एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर विपश्यना पर जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विपश्यना मेडीटेशन पर होंगे। इससे पहले वे 2021 में जयपुर में विपश्यना शिविर में गए थे।

    सीएम केजरीवाल पिछले साल भी विपश्यना पर गए थे। उस दौरान तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली का कामकाज संभाला था। इस बार उनकी अनुपस्थिति में मंत्री आतिशी उनका कामकाज संभालेंगी।

    कहां करेंगे विपश्यना? यह स्पष्ट नहीं

    हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल विपश्यना का अभ्यास कहां करेंगे? आप ने उनके स्थान के बारे में जानकारी देने से इनकार किया है।

    क्या है विपश्यना?

    विपश्यना एक प्राचीन भारतीय ध्यान पद्धति है, जिसमें भाग लेने वाले लोग एक निश्चित अवधि तक किसी भी संचार से दूर रहते हैं। यहां तक कि किसी से संवाद या संकेतों के माध्यम से भी बात नहीं कर सकते हैं। विपश्यना केंद्र में रहकर शख्स मानसिक साधना का लाभ लेते हैं। इसे आत्म निरीक्षण और आत्म शुद्धि की सबसे बेहतरीन पद्धति माना गया है।

    ये भी पढ़ें- Late Trains: शनिवार को अधिक देरी से चल रहीं दिल्ली आने वाली रेलगाड़ियां, सूची में दुर्ग हमसफर समेत 15 ट्रेनें शामिल

    खबरें और भी