यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Chunav 2025: BJP ने बढ़ाई अरविंद केजरीवाल की टेंशन, नई दिल्ली सीट पर की घेराबंदी
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक Arvind Kejriwal इस बार अपने विधा ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को आएंगे नतीजे
- भाजपा की घेराबंदी ने केजरीवाल को नई दिल्ली क्षेत्र में रहने को किया मजबूर
- कांग्रेस ने शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को नई दिल्ली सीट से उतारा
वीके शुक्ला, नई दिल्ली। इस बार विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) में दूसरी सीटों पर प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) इस बार अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली पर स्वयं भी ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। 20 जनवरी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए केजरीवाल की जनसभाओं का दौर शुरू हो चुका है।
अरविंद केजरीवाल ज्यादा मांग वाले विधानसभा क्षेत्रों एक-एक दिन में 3- 3 और 4- 4 विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा और रोड शो करेंगे। जल्द ही इसे पूरा करेंगे और अंत के दिनों में अपने विधानसभा क्षेत्र में समय देंगे। विभिन्न प्रकार के आरोप प्रत्यारोपण अन्य मामलों को देखते हुए दिल्ली विधानसभा का चुनाव यह चुनाव पिछले तीन चुनाव से अलग दिख रहा है।
आम आदमी पार्टी के चुनौती बना इस बार का चुनाव
आम आदमी पार्टी भी इस विधानसभा चुनाव को पूर्व के चुनाव की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण मान रही है। आप सभी सीटों पर सबसे पहले प्रत्याशी घोषित करने के बाद चुनाव प्रचार में अन्य दलों से आगे हैं।
प्रत्याशियों के अलावा आप की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र में रेवड़ी पर चर्चा कार्यक्रम कर दिल्ली भर में आम आदमी पार्टी सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी गई है यह प्रक्रिया अभी भी चल रही है।
सभी प्रत्याशी क्षेत्र में चाहते हैं केजरीवाल की जनसभा
इस सबके बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक वह पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग अभी भी सभी विधानसभा क्षेत्र में अधिक है। सभी प्रत्याशी अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र में केजरीवाल की जनसभा चाहते हैं।
खबरें और भी
मगर केजरीवाल उन्हें प्रमुख विधानसभा क्षेत्र में अपनी जनसभाएं करेंगे जहां पर उनकी ज्यादा जरूरत है। कुछ विधानसभा क्षेत्र में आसपास के विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर एक ही जनसभा किए जाने की आपकी रणनीति है।
केजरीवाल अपनी सीट पर दे रहे ज्यादा ध्यान
केजरीवाल को लेकर दिल्ली भर में चुनाव प्रचार अभियान में इस बार यह भी बदलाव देखा जा रहा है कि दूसरे विधानसभा में समय देने के साथ-साथ केजरीवाल अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर भी अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसलिए दूसरे क्षेत्रों में जनसभाएं कर अपने विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में कई चुनाव प्रचार अभियान में लगेंगे।

चुनाव प्रचार के अलग-अलग तरीके अपना रहे प्रवेश वर्मा
ऐसा इसलिए भी किया जा रहा है कि जिस तरीके से भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा चुनाव प्रचार को लेकर अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं और सक्रियता बढ़ाए हुए हैं इसे देखते हुए आप ने अपनी रणनीति में कुछ बदलाव किया है।
सूत्रों की मानें तो प्रचार के अंतिम दिनों में केजरीवाल अपने विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे अगर इस बीच किसी विधानसभा क्षेत्र में जरूरत महसूस की जाती है तो वह उस क्षेत्र में भी प्रचार के लिए निकलेंगे।
ये भी पढ़ें-
- नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र: हारने के बाद मिली गुमनामी, छह बार जीतनेवाले बने सीएम; दिलचस्प है इसकी कहानी
- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली चुनाव की तारीख का एलान, 5 को वोटिंग और 8 फरवरी को रिजल्ट
- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली की 70 सीटों पर किस पार्टी से कौन सा प्रत्याशी मैदान में... पूरी List