Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Chunav 2025: कितनी अमीर हैं अलका लांबा? एफिडेविट से सामने आया सच; कालकाजी सीट से लड़ रही हैं चुनाव

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 15 Jan 2025 10:15 AM (IST)

    5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी Alka Lamba ने मंगलवार को कालकाजी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। अलका लांबा आम आद ...और पढ़ें

    Alka Lamba Nomination: कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा। फोटो- जागरण
    Alka Lamba Nomination: कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा के पास 3.41 करोड़ की संपत्ति
    2. कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने चुनावी हलफनामे में जानकारी दी कि उनके पास कोई कार नहीं

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली की चर्चित कालकाजी सीट से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाली कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा (Alka Lamba) की कुल संपत्ति 3.41 करोड़ रुपये है। पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति करीब 20 लाख बढ़ी है। वर्ष 2020 में उनकी कुल संपत्ति करीब 3.21 करोड़ रुपये थी।

    2020 में चांदनी चौक से चुनाव लड़ी थीं अलका

    चुनावी हलफनामे में अलका लांबा के अनुसार उनके पास न तो आभूषण हैं और न ही कोई कार है। हालांकि वर्ष 2020 में कांग्रेस की टिकट पर ही चांदनी चौक विधानसभा चुनाव लड़ी अलका लांबा के हलफनामे के अनुसार सार तब उनके पास दो कार थीं।

    कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कालकाजी सीट से नामांकन भरा।  (फोटो- सोशल मीडिया)

    गुरुग्राम में कितनी है प्रॉपर्टी?

    चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास पांच हजार रुपये कैश है। इसके अलावा गुरुग्राम में एक वाणिज्यक संपत्ति और साउथ एक्स में एक रिहायशी संपत्ति है। इनकी बाजार कीमत करीब 2.80 करोड़ रुपये है। इन संपत्तियों की 2020 में भी इतनी ही कीमत दर्शाई गई थी।

    ये भी पढ़ें-

    दिल वालों की दिल्ली अपराधों से दहल रही है: सुप्रिया श्रीनेत

    प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान एआइसीसी के डिजिटल प्लेटफार्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने मंगलवार को बढ़ते अपराधों के लिए आप और भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भाजपा की केंद्र सरकार और आप सरकार की दिल्ली के प्रति बेरुखी और चरमराई कानून व्यवस्था की वजह से बढ़ते अपराधों से दिल्ली दहली हुई है। निर्भया कांड की दहलीज पर महिलाओं की सुरक्षा का वादा करके सत्ता हासिल करने वाले अरविंद केजरीवाल इन अपराधों के प्रति असंवेदनशील और गैर जिम्मेदार रहे हैं।

    खबरें और भी

    सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मोदी और केजरीवाल की नाक के नीचे हर घंटे चार महिलाओं के साथ अपराध घटित हो रहे हैं। मतलब एक दिन 40 महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने चुप्पी साधी हुई है और केजरीवाल कहते हैं पुलिस हमारे पास नहीं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में हर साल 5,894 अपहरण के मामले दर्ज हो रहे हैं, जिसमें 2,812 बच्चों के हैं। बच्चों के प्रति देश की अपराध दर 36.6 है जबकि दिल्ली में यह दर 134 है।

    सुप्रिया श्रीनेत ने बताया अपराध का ग्राफ

    चौंकाने वाला तथ्य है कि पूरे देश के 28 राज्यों में एक वर्ष में 2,35,681 लोग चोरों का निशाना बने, वहीं अकेली दिल्ली में एक साल में 2,95,528 लोग चोरों का निशाना बन रहे हैं। अकेले दिल्ली जैसे छोटे राज्य में इन तीन लाख अपराधों में 4,30595 लोग अपराधियों के शिकार हुए हैं, जहां पूरे देश में अपराध का औसत 258.1 है।

    वहीं राजधानी दिल्ली की अपराण दर 1424.1 डराने वाली है, जो विश्व में सबसे अधिक है। श्रीनेत ने कहा कि दिल्ली में बदलाव के लिए वोट करें, कांग्रेस को वोट दें। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा सिर्फ दिखाने के लिए आरोप प्रत्यारोप की लड़ाई लड़ रहे हैं, पर्दे के पीछे दोनों की जुगलबंदी है। केजरीवाल सिर्फ दिखाने के लिए उपराज्यपाल निवास पर धरना देते हैं, कभी मोदी जी और केजरीवाल को महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर बोलते नहीं सुना।