विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्तीफे के बाद केजरीवाल मिले LG से, भाजपा ने बताया राजनीतिक ड्रामा

By JP YadavEdited By:
Updated: Fri, 23 Dec 2016 09:21 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल के दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद से पिछले 2 वर्षों के दौरान नजीब जंग से उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। नजीब जंग के दिल्ली के उप राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के 24 घंटे के भीतर ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार सुबह उनके घर पर मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद उनके आवास से निकलने के दौरान केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत भी की।

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ने पत्रकारों से कहा कि उनकी यह मुलाकात आधिकारिक नहीं थी। नजीब जंग ने मुझे नाश्ते पर आमंत्रित किया था। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने बताया कि वे अपने पुराने शैक्षणिक क्षेत्र में वापस जाना चाहते हैं, इसलिए पद से इस्तीफा दिया है।

LG ने की PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात, इस्तीफा अब तक नहीं हुआ स्वीकार

अरविंद केजरीवाल और मनीश सिसोदिया की उपराज्यपाल से मुलाकात को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने राजनीतिक ड्रामा बताया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को कुटिल राजनीति का केंद्र बना दिया है।

मनोज तिवारी ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली के पैसे का दुरुपयोग अपनी राजनीतिक विस्तार के लिए कर रहे हैं। संवैधानिक मान्यताओं को नहीं मानने से उपराज्यपाल के साथ अरविंद केजरीवाल का टकराव होता था। उनकी नीयत में खोट है। केजरीवाल जब तक संविधान का पालन नहीं करेंगे उनका राजनिवास के साथ टकराव चलता रहेगा।

दिल्ली : सिर्फ परिवार के लोगों को थी नजीब जंग के इस्तीफे की जानकारी

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि 65 वर्षीय जंग ने अपने इस्तीफे की वजह नहीं बताई. पूर्व आईएएस अधिकारी नजीब जंग ने जुलाई, 2013 में उप राज्यपाल का पदभार संभाला था.

इसी बीच, दिल्ली के मुख्य सचिव और अतिरिक्त सचिव ने केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात की। नजीब जंग के इस्तीफे के बाद यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

दिल्ली में नए LG को लेकर अटकले तेज, बैजल का नाम सबसे ऊपर

नजीब जंग ने अपने इस्तीफे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता को सहयोग और प्रेम के लिए खासकर राष्ट्रपति शासन के एक साल के समय के दौरान को लेकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जनता के कारण ही इस दौरान दिल्ली के प्रशासन को सुचारू रूप से चलाया जा सका। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी धन्यवाद दिया है।