विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime News: श्रद्धा हत्याकांड के बाद फिर जंगल में शव मिलने से भय का माहौल, निवासियों की समस्या बढ़ी

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Thu, 08 Dec 2022 11:05 AM (IST)

श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल्ली के महरौली जंगल सहित हरियाणा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के तमाम जंगलों की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस जा चुकी है। इसी बीच अब तुगलकाबाद के जंगलों में अज्ञात शव मिलने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बढ़ गया है।

श्रद्धा हत्याकांड के बाद फिर जंगल में शव मिलने से भय का माहौल, फोटो जागरण
श्रद्धा हत्याकांड के बाद फिर जंगल में शव मिलने से भय का माहौल, फोटो जागरण

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता : श्रद्धा हत्याकांड मामले (Shraddha Walker Murder Case) में दिल्ली के महरौली (Mehrauli Jungle) जंगल सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के तमाम जंगलों की जांच करने के लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) जा चुकी है। इसी बीच अब तुगलकाबाद के जंगलों में अज्ञात शव मिलने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बढ़ गया है।

जंगलों के आसपास निगरानी बढ़ानी चाहिए

कभी स्थानीयों के मददगार जंगल आज उनके लिए समस्या का कारण बने हुए हैं और उन्हें डर के साये में रहना पड़ रहा है। स्थानीयों का कहना है कि पुलिस और जंगल प्रशासन को इन जंगलों के आसपास निगरानी बढ़ानी चाहिए जिससे ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

जंगल अब नशेड़ियों का अड्डा बन गए हैं 

राजधानी में जंगलों के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि पहले के समय में जंगल मानव को तमाम जरूरी संसाधन उपलब्ध कराकर मानव जीवन को सरल बनाने का साधन हुआ करते थे। पशुओं के लिए चारागाह इत्यादि उपलब्ध कराते थे लेकिन आज राजधानी में जंगल केवल नशेड़ियों और अपराधियों का अड्डा बनकर ही रह गए हैं। आज इन जंगलों में से मानव के शव और शव के टुकड़े ही मिल रहे हैं।

जंगलों में दिया जाता वारदातों को अंजाम 

वहीं, नशेड़ी महरौली, बदरपुर, तुगलकाबाद व अन्य जंगलों को अपना अड्डा बनाए नशे में धुत पड़े रहते हैं। ज्यादातर रात के समय में नशेड़ियों के लिए ये जंगल आश्रय स्थल बन जाते हैं और इसी दौरान ज्यादा से ज्यादा लड़ाई-झगड़े और अन्य वारदातों को अंजाम देते हैं। इससे लोगों के दिमाग में जंगलों की एक नकारात्मक छवि बनती जा रही है जो कि बिल्कुल ठीक नहीं है।

Delhi MCD Election में AAP की ओर से महिलाओं ने लहराया परचम, चुनाव में गूंजा आधी आबादी का मुद्दा

Delhi Thug Arrested: जामताड़ा से ठग हुआ गिरफ्तार, बिजली बिल के नाम पर करता था ठगी