विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Thug Arrested: जामताड़ा से ठग हुआ गिरफ्तार, बिजली बिल के नाम पर करता था ठगी

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Updated: Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM (IST)

झारखंड के जामताड़ा में बैठकर देश भर के लोगों के साथ ठगी करने वाले एक शख्स को दक्षिणी जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित बिजली के बिल का भुगतान न होने के फर्जी संदेश लोगों को भेजकर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देता था।

जामताड़ा से ठग हुआ गिरफ्तार, फाईल फोटो
जामताड़ा से ठग हुआ गिरफ्तार, फाईल फोटो

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता : झारखंड के जामताड़ा में बैठकर देश भर के लोगों के साथ ठगी करने वाले एक शख्स को दक्षिणी जिले की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित बिजली के बिल का भुगतान न होने के फर्जी संदेश लोगों को भेजकर उनके साथ ठगी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपित की पहचान संजीव कुमार सिंह के रूप में हुई है।

ऐप के जरिये खाते से उड़ाए छह लाख रुपये

पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि साकेत इलाके के रहने वाले एक बुजुर्ग की शिकायत पर जिले की साइबर थाना पुलिस ने करीब छह लाख साठ हजार की ठगी का मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि नवंबर माह में उन्हें बिजली का भुगतान न होने के कारण बिजली कनेक्शन काटने का एक संदेश मोबाइल पर मिला। इसके बाद काल पर मिले निर्देशों का पालन करते हुए पीड़ित ने अपने मोबाइल फोन में एक रिमोट एक्सेस एप डाउनलोड कर लिया। इसका उपयोग करते हुए ठगों ने उनके खाते से छह लाख रुपये उड़ा दिए। जांच के दौरान पुलिस ने प्राप्तकर्ता खाते की जानकारी निकाली और आरोपितों के मोबाइल नंबरों के बारे में भी जानकारी निकाली गई।

झारखंड के जामताड़ा से पकड़ा गया आरोपित

तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से पता चला कि पीड़ित को ठगी के लिए निर्देश देने वाली काल झारखंड के जामताड़ा से आई थी और पीड़ित के खाते से निकाले गए रुपये अलग-अलग खातों में कई किश्तों में भेजे गए थे। इसके बाद झारखंड के जामताड़ा और धनबाद से ठगी के रुपये कई बार में निकाल लिए गए। इस पर पुलिस की एक टीम तत्काल जामताड़ा पहुंची और वहां से आरोपित संजीव कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

Delhi MCD Chunav Result 2022 LIVE: 250 वार्ड पार्षदों की किस्मत का फैसला आज, कुछ देर में आने लगेंगे रुझान

Delhi MCD Election 2022: 42 जगहों पर कड़े पहरे के बीच ईवीएम मशीनें, 7 दिसंबर को होगी मतों की गणना