Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Crime: मम्मी, मुझे हॉस्पिटल लेकर चलो जल्दी...', एकतरफा प्यार में मनचले ने लड़की को चाकू से गोदा

    By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 12 Oct 2023 07:13 PM (IST)

    Delhi Crime News राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एकतरफा प्यार के चक्कर में एक मनचले युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ क ...और पढ़ें

    Delhi Crime: एकतरफा प्यार में मनचले ने युवती को चाकू से गोदा, कैब चालक ने हमलावर को दबोचा
    Delhi Crime: एकतरफा प्यार में मनचले ने युवती को चाकू से गोदा, कैब चालक ने हमलावर को दबोचा

    HighLights

    1. वायरल वीडियो में मम्मी, 'मुझे हॉस्पिटल लेकर चलो जल्दी' कहती दिखी पीड़िता
    2. कैब चालक ने आरोपित को किया पुलिस के हवाले, चाकू बरामद
    3. पिछले कई सालों से युवती को परेशान कर रहा था आरोपित

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। लाडो सराय इलाके में एकतरफा प्यार के चक्कर में मनचले युवक ने एक 23 वर्षीय युवती पर एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।

    वारदात के वक्त युवती पहले से बुक कैब में जाने के लिए बैठ रही थी। चाकू से हमले के बाद युवती को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

    वहीं, कैब चालक ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आरोपित को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    गाजियाबाद का रहने वाला है गौरव पाल

    उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के दुन्दहेरा के रहने वाले 27 वर्षीय गौरव पाल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

    पीड़िता के मामा ने बताया कि पीड़िता स्नातक अंतिम वर्ष की छात्रा है । पढ़ाई के साथ ही वह घर में सहयोग करने के लिए नौकरी की भी तलाश कर रही थी।

    बृहस्पतिवार को एक निजी कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए पीड़िता सुबह 06.30 बजे घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में उसकी आरोपित से मुलाकात हुई और आरोपित से पीड़िता की कुछ बातचीत भी हुई। इसके बाद पीड़िता अपनी पहले से बुक की हुई कैब में बैठने लगी तो आरोपित ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

    Also Read-

    Delhi Crime: एक तरफा प्यार में पड़े आशिक के सिर पर खून सवार, युवती पर किए चाकू से ताबड़तोड़ 15 वार

    इसके बाद आरोपित ने खुद ही उनकी भांजी को मारने और खुद जेल जाने की जानकारी उनके घर पर काल करके दी। बाद में उन्हें पुलिस की ओर से भी काल आई और पता चला कि पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    पिछले कई सालों से पीड़िता को आरोपित कर रहा था परेशान

    स्वजन का कहना है कि आरोपित पिछले दो-तीन सालों से पीड़िता को आते जाते छेड़ता रहता था और प्रेम प्रसंग ठुकराने पर जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही हाथ की नशें इत्यादि काटने की तरह-तरह की फोटो भेजकर अपनी जान देने के बारे में कहता रहता था।

    खबरें और भी

    इस मामले में पीड़ित परिवार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी और साकेत थाने भी गए थे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि 10 सितंबर को मामले में पीड़िता को परेशान करने की पीसीआर काल मिली थी।

    Also Read-

    Cab Driver Murder: दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को मेरठ से दबोचा, चालक को कैब से घसीटकर दी थी दर्दनाक मौत; VIDEO हुआ वायरल

    मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि यह झगड़ा आरोपित गौरव पाल और पीड़िता के बीच उधार लिए गए पैसों को लेकर हुआ था। इस दौरान आरोपित गौरव पीड़िता के घर आया हुआ था। हालांकि, बाद में कालर ने मामले में कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया था।

    बृहस्पतिवार तड़के छह बजे लड़की को चाकू मारने की पीसीआर कॉल मिली थी। मौके पर पुलिस को 23 वर्षीय लड़की घायल हालत में मिली। जांच में पता चला कि पीड़िता का आरोपित से करीब ढाई साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन आजकल पीड़िता उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसी को लेकर आरोपित पीड़िता से मिलने लाडो सराय इलाके में सुबह आया था और उस पर चाकू से हमला कर दिया। कैबचालक ने आरोपित को दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है।

    - चंदन चौधरी, पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी दिल्ली जिला

    वायरल वीडियो में मम्मी, 'मुझे हॉस्पिटल लेकर चलो जल्दी' कहती दिखी पीड़िता

    वारदात के बाद कैब के अंदर मौजूद खून से लथपथ हालत में पीड़िता अस्पताल ले जाने के लिए कहती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि पीड़िता मदद के लिए अपनी मां को याद करते हुए जल्दी अस्पताल ले चलने के लिए कह रही है।

    बताया जा रहा है कि तब पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी जा चुकी थी और एंबुलेंस रास्ते में थी। वारदात का वीडियो इतना भयावह है उसे पोस्ट नहीं किया जा सकता है।