Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Election 2025: टिकट न मिलने से BJP के पूर्वांचली नेताओं में नाराजगी, 27 सीटों पर निर्णायक स्थिति में हैं वोटर

    Updated: Wed, 22 Jan 2025 07:58 AM (IST)

    Delhi Vidhan Sabha Election 2025 में टिकट बांटने को लेकर भाजपा के पूर्वांचली नेता नाराज हैं। कई जगहों पर असंतोष भी है। पार्टी ने पांच पूर्वांचली नेताओ ...और पढ़ें

    भाजपा के पूर्वांचली नेता नाराज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    भाजपा के पूर्वांचली नेता नाराज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को होगा मतदान
    2. पिछली बार भाजपा व जदयू ने मिलाकर दिए थे 13 टिकट
    3. यूपी, बिहार व झारखंड के रहने वाले निर्णायक स्थिति में हैं वोटर

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) में पूर्वांचलियों का समर्थन प्राप्त करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के बीच होड़ लगी है। दोनों पार्टियां इनके लिए अपने आप को हितैषी बताने का प्रयास कर रही हैं।

    इस जुबानी लड़ाई के बीच भाजपा के पूर्वांचल नेता टिकट वितरण को लेकर निराश हैं। कई स्थानों पर असंतोष भी है। पार्टी ने पांच पूर्वांचली नेताओं का टिकट दिया है।

    AAP ने कितने पूर्वांचलियों को दिया टिकट?

    वहीं, आम आदमी पार्टी ने 11 लोगों को चुनाव मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी नेता भी इसे लेकर भाजपा को घेर रहे हैं। दिल्ली के लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड से संबंधित मतदाता हैं, लेकिन 27 सीटों पर ये निर्णायक स्थिति में हैं। इन्हें अपने साथ जोड़ने को लेकर छठ पूजा के समय से ही राजनीतिक पार्टियों के बीच खूब बयानबाजी हो रही है।

    छठ मनाने के दौरान हुई थी राजनीति

    भाजपा नेताओं ने यमुना में छठ मनाने पर प्रतिबंध और छठ घाटों पर अव्यवस्था का आरोप लगाकर आप को घेरने का प्रयास किया था। उसके बाद भी मतदाता सूची में पूर्वांचलियों के नाम जोड़ने व कटवाने को लेकर राजनीति होती रही। भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि इस बार अधिक पूर्वांचली नेताओं को टिकट मिलेगा, लेकिन उन्हें निराशा लगी।

    पिछली बार भाजपा व जदयू ने मिलाकर दिए थे 13 टिकट

    वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा ने 11 और उसके सहयोगी जनता दल यूनाइटेड ने दो सीटों पर पूर्वांचली नेता को टिकट दिया था। इस बार यह संख्या आधे से भी कम हो गई है। भाजपा ने लक्ष्मी नगर से अभय वर्मा, करावल नगर से कपिल मिश्रा, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, विकासपुरी से डॉ. पंकज कुमार सिंह और संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी को टिकट दिया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    अनधिकृत कॉलोनियों है पूर्वांचली वोटरों की अच्छी संख्या

    जनता दल यूनाटेड ने बुराड़ी से शैलेंद्र कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है। पिछली बार नई दिल्ली, दिल्ली कैंट, देवली, रिठाला, सीलमपुर व बादली जैसी सीटों पर भी भाजपा ने पूर्वांचली नेता को टिकट दिया था।

    इस बार भी इन सीटों पर पुरबिया नेताओं की दावेदारी थी। टिकट नहीं मिलने से इनमें असंतोष है। बगावत जैसी स्थिति तो नहीं हुई, परंतु नाराज नेताओं ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता कम कर दी है। अनधिकृत कॉलोनियों व झुग्गी बस्तियों में पूर्वांचल के लोगों की अच्छी संख्या है।