Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Election: दिल्ली में AAP को कड़ी चुनौती देने के मूड में कांग्रेस, राहुल गांधी की रैली ने किया नेताओं का जोश हाई

    Updated: Tue, 14 Jan 2025 08:19 AM (IST)

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi की सीलमपुर रैली के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस इस Delhi Election 2025 में आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती दे ...और पढ़ें

    शास्त्री पार्क में कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी साथ में देवेंद्र यादव व अन्य। फोटो- ध्रुव कुमार
    शास्त्री पार्क में कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी साथ में देवेंद्र यादव व अन्य। फोटो- ध्रुव कुमार

    HighLights

    1. मतीन अहमद के गढ़ में बड़ी रैली कर पार्टी ने दिखाया दम
    2. यमुनापार की सीटों पर दलित-मुस्लिम मत पर रही नजर
    3. दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को आएंगे नतीजे

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Election 2025 : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सीलमपुर रैली के बाद अब इसमें कोई संदेह नहीं रह गया है कि कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कड़ी चुनौती देने के मूड में है।

    न तो अब आइएनडीआइए की कहीं कोई उलझन बची है और न ही गठबंधन की कोई संभावना। आप के द्वारा गठबंधन के घटक दलों द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर बनाया जा रहा दबाव भी बेअसर ही रहा है।

    यमुनापार की सीटों पर कांग्रेस की नजर

    सीलमपुर रैली ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस पूरे जोश में है। अगर चौधरी मतीन अहमद, जिन्होंने पिछले दिनों आप की सदस्यता ले ली थी, उनके गढ़ में कांग्रेस ठंड में भी इतनी भीड़ जुटा सकती है तो उसमें कमतर आंकना आप की भूल भी हो सकती है। इस रैली में कांग्रेस नेताओं की नजर यमुनापार की सीटों पर दलित-मुस्लिम मत पर साफ नजर आई।

    राहुल गांधी और देवेंद्र यादव। फाइल फोटो

    ये भी पढ़ें-

    रैली के मंच पर बड़े नेता और प्रत्याशी रहे मौजूद

    इस रैली में मंच पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, प्रदेश पार्टी प्रभारी काजी निजामुद्दीन, दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, राजेंद्र पाल गौतम, एनएसयूआइ के अध्यक्ष वरूण चौधरी सहित नई दिल्ली और यमुनापार के सभी घोषित उम्मीदवार भी मौजूद थे।

    इन सभी ने भी आप सरकार व अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। रैली में मंच से यह संकल्प भी दिलवाया गया कि केजरीवाल एवं आप को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। दो वर्ष बाद इस पार्टी का नाम लेने वाला भी कोई नहीं होगा।

    खबरें और भी

    शास्त्री पार्क में आयोजित कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी के आते ही बच्चें जोर से चिल्लाते हुए। फोटो- ध्रुव कुमार

    रैली में हजारों की भीड़ में थे मुस्लिम मतदाता

    रैली में मौजूद हजारों की भीड़ में यूं तो सभी वर्गों के लोग शामिल थे, लेकिन मुस्लिम मतदाता बहुतायात में थे। यह बताता है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने वाले मुस्लिम मतदाता विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को ही समर्थन करने के मूड में हैं। पार्टी नेताओं ने भी मंच से साफ कर दिया कि राजधानी का विकास कांग्रेस ही कर सकती है, आम आदमी पार्टी नहीं।