यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Election 2025: तुगलकाबाद सीट पर BJP, कांग्रेस या AAP किसे मिलेगी जीत? इस बार दिलचस्प हैं चुनावी समीकरण
Delhi Election 2025 के लिए तुगलकाबाद विधासनभा सीट पर इस बार चुनावी समीकरण दिलचस्प हैं। कांग्रेस पार्टी 1998 के बाद वापसी नहीं कर पाई है। वहीं भारतीय ज ...और पढ़ें

HighLights
- तुगलकाबाद सीट पर 1998 के बाद वापसी नहीं कर पाई कांग्रेस
- इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने बदले हैं अपने प्रत्याशी
- दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी को आएंगे नतीजे
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की तुगलकाबाद विधानसभा सीट पर वापसी के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी बेकरार है। इस सीट पर कांग्रेस 1998 के बाद वापसी नहीं कर पाई है।
इस सीट को आम आदमी पार्टी ने 2015 में भारतीय जनता पार्टी से छीना था। तब से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी भी यहां पर जीत की बाट जोह रहा है। इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी बदले हैं।
BJP और कांग्रेस ने प्रत्याशी बदले
भारतीय जनता पार्टी ने रोहताश बिधूड़ी और कांग्रेस ने वीरेंद्र बिधूड़ी पर दांव खेला है तो आम आदमी पार्टी ने दो बार से विधायक रहे सहीराम पहलवान पर तीसरी बार भरोसा जताया है। तीनों ही प्रत्याशी गुर्जर समाज से आते हैं। ऐसे में यहां पर मुकाबला दिलचस्प होने की प्रबल संभावना है।
(2).jpg)
क्या था पिछले चुनाव का परिणाम?
पिछले विधानसभा चुनाव में तुगलकाबाद विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान ने भारतीय जनता पार्टी के विक्रम बिधूड़ी को 13,758 वोट से हराया था। आम आदमी पार्टी को 58,905 और भारतीय जनता पार्टी को 45,147 वोट मिले थे। कांग्रेस के शुभम शर्मा को महज 1,342 वोट मिली थी।

इस बार आम आदमी पार्टी यहां पर हैट्रिक लगाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही है तो भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस भी मजबूती से चुनावी मैदान में है। सीट पर गुर्जर मतदाताओं का प्रभाव होने की वजह से तीनों पार्टियों ने गुर्जर समाज के प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। तीनों प्रत्याशियों का गौत्र भी बिधूड़ी है। यहां अभी मुख्य रूप से चार पार्टियों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें-
- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली चुनाव की तारीख का एलान, 5 को वोटिंग और 8 फरवरी को रिजल्ट
- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली की 70 सीटों पर किस पार्टी से कौन सा प्रत्याशी मैदान में... पूरी List
तुगलकाबाद सीट पर शुरू के दो चुनाव हारी थी BJP
इस सीट पर शुरू के दो चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हारी थी। वर्ष 1993 व 1998 में शीशपाल ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को हराया। यहां पर 1998 में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार 2003 में इस सीट पर खाता खोला था।
भारतीय जनता पार्टी ने लगातार दर्ज की तीन बार जीत
इस सीट से भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की थी। यहां से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी 2003 से 2013 तक विधायक रहे। रमेश ने दो बार सहीराम पहलवान और एक बार स्वतंत्र उम्मीदवार शीशपाल सिंह को हराया।
2014 में रमेश बिधूड़ी के दक्षिणी दिल्ली का सांसद बनने के बाद उनकी जगह विक्रम बिधूड़ी ने दो बार चुनाव लड़ा। दोनों बार सहीराम पहलवान ने विक्रम को हरा दिया। इस बार रमेश बिधूड़ी तुगलकाबाद सीट को छोड़कर मुख्यमंत्री आतिशी के सामने कालकाजी से चुनावी मैदान में हैं।