Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yamuna Water Level: दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा! 205.33 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 16 Aug 2023 10:23 AM (IST)

    Yamuna Water Level सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। पिछले माह की तरह स्थिति गंभीर होने ...और पढ़ें

    Yamuna Water Level: दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा! 205.33 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर
    Yamuna Water Level: दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा! 205.33 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर

    HighLights

    1. दिल्ली में फिर उफान पर यमुना
    2. यमुना खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर
    3. रात 10 बजे पुराना लोहा पुल पर जलस्तर 205.39 पहुंचा

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Yamuna Water Level : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन से हो रही मूसलधार बारिश से दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

    हिमाचल प्रदेश में मूसलधार वर्षा से हरियाणा के हथनी कुंड से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। इससे दिल्ली में यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। बुधवार रात 10 बजे यह पुराना लोहा पुल के पास खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर पहुंच गया। 29 जुलाई के बाद पहली बार यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा है।

    बुधवार सुबह छह बजे तक यह खतरे के निशान से ऊपर यमुना बह रही थी लेकन सात बजे इससे नीचे आ गई है। सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हथनी कुंड से ज्यादा पानी छोड़े जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

    पुराना लोहा पुल के पास सोमवार शाम सात बजे 203.37 मीटर जलस्तर था। मंगलवार सुबह चेतावनी स्तर से ऊपर 204 मीटर के ऊपर और शाम सात बजे 205 मीटर से ऊपर जलस्तर पहुंचा था। उसके तीन घंटे बाद यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा के यमुनानगर के हथनी कुंड बैराज से पिछले दिनों की तुलना में पिछले तीन दिनों से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है।

    खबरें और भी

    हथनी कुंड बैराज से छोड़ा जा रहा ज्यादा पानी

    पिछले दिनों 10 हजार क्यूसेक से कम पानी छोड़ा जा रहा था। यह सोमवार सुबह नौ बजे 75 हजार क्यूसेक से ज्यादा हो गया, यह 26 जुलाई के बाद सबसे अधिक है। सोमवार देर रात को भी 75 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। मंगलवार को प्रति घंटे 30 हजार से 55 हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा गया। अब इसमें कमी आई है। मध्य रात्रि से प्रति घंटे 30 हजार क्यूसेक से कम पानी छोड़ा जा रहा है।

    उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई को दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर रिकार्ड 208.66 मीटर तक पहुंच गया था जिससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कई दिनों आम जनजीवन बाधित रहा था।

    स्थिति पर गंभीरता से रखी जा रही नजर

    इसे लेकर सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। पिछले माह की तरह स्थिति गंभीर होने की संभावना नहीं है, लेकिन हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

    बता दें कि पुराना लोहा पुल के पास सोमवार शाम सात बजे जलस्तर 203.37 मीटर था। मंगलवार सुबह 204 मीटर के ऊपर और शाम सात बजे 205.03 मीटर तक पहुंच गया था। लेकिन रात 10 बजे के बाद यह खतरे के निशान को पार कर गया।