Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: संगम विहार में मंदिर में घुसकर तोड़ी भगवान की मूर्ति, घटना के वक्त शराब के नशे में था आरोपी

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 10:15 AM (GMT+05:30)

    Delhi News दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में स्थित मंदिर में रखी मूर्ति को कुछ शरारती तत्वों में तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौक ...और पढ़ें

    संगम विहार में मंदिर में घुसकर तोड़ी भगवान की मूर्ति।
    संगम विहार में मंदिर में घुसकर तोड़ी भगवान की मूर्ति।

    HighLights

    1. दिल्ली में मंदिर में घुसकर तोड़ी भगवान की मूर्ति
    2. घटना के वक्त शराब के नशे में था आरोपी

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में स्थित मंदिर में रखी मूर्ति को कुछ शरारती तत्वों में तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को संगम विहार स्थित गुप्ता कॉलोनी, जे-2 ब्लॉक से एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि यहां पर किसी ने शनि मंदिर में मूर्ति तोड़ दी है।

    मौके पर पहुंची टीम को शिकायतकर्ता श्रीपाल सिंह पुत्र  स्व बादाम सिंह मिले और उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने शनि देव की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर आरोपित आईपीसी की धारा 153 ए/295/295 ए/427 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

    यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में जालसाज ने बैंक अधिकारी बन ली खाते की जानकारी, ठगे 7.30 लाख रुपये

    पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी की जांच के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित व्यक्ति घटना स्थल से 500 मीटर दूर शराब के नशे में धुत मिला था। आरोपित की पहचान 33 वर्षीय सर्वेश पुत्र राम कुमार निवासी उन्नाव यूपी के मूल निवासी के रूप में हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: नूंह हिंसा: 'प्याज की तरह फोड़ देंगे, उसे सबक सिखाएंगे', मामन खान के गले की फांस बना विवादित बयान