विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Election Result: महापौर रहे कई प्रत्याशी भी थे मैदान में, जाने किसके सर पर सजा ताज और कौन हुआ मायूस

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Updated: Wed, 07 Dec 2022 03:17 PM (IST)

Delhi MCD Election Result 2022 में निगम में महापौर रह चुके कई प्रत्याशी मैदान में रहे। कुछ के सिर पर एक बार फिर जीत का ताज सजा है तो कुछ को मायूस होना पड़ा है। भाजपा से पूर्व महापौर रही कमलजीत सहरावत ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है।

सहरावत ने पांच हजार ज्यादा मतों से सुधा सिन्हा को हरा दिया है।
सहरावत ने पांच हजार ज्यादा मतों से सुधा सिन्हा को हरा दिया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव में निगम में महापौर रहे कई प्रत्याशी मैदान में थे। ऐसे में कुछ के सिर पर पहले जीत का ताज सजा है तो कुछ को मायूसी का सामना करना पड़ा है। भाजपा से पूर्व महापौर रही कमलजीत सहरावत ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वह इस बार द्वारका बी सीट से चुनाव लड़ी थी। उनके सामने आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष सुधा सिन्हा आम आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशी थी। सहरावत ने पांच हजार ज्यादा मतों से सुधा सिन्हा को हरा दिया है।

पूर्व महापौर कई हारे तो कई जीते

इसी प्रकार भाजपा से ही महापौर रहे राजा इकबाल सिंह भी फिर से जीत गए है। वह मुखर्जी नगर से चुनाव लड़ थे। भाजपा से ही महापौर रही नीमा भगत भी चुनाव जीत गई है। पूर्व महापौर नरेन्द्र चावला की पत्नी उर्मिला चावला भाजपा से चुनाव लड़ रही थी उनकी जीत दर्ज हुई है।

इसी प्रकार पूर्व महापौर रहे कांग्रेस प्रत्याशी फरहाद सूरी दरियागंज वार्ड से चुनाव लड़ रहे थे, उन्हें आप की उम्मीदवार सारिका चौधरी से मात्र 240 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। मादीपुर सीट से पूर्व महापौर और भाजपा प्रत्याशी सुनीता कांगड़ा हार गई है। वह यहां तीसरे स्थान पर रही है।

करोल बाग सीट पर भाजपा के उप महापौर राजेश लावड़िया की पत्नी भी चुनाव हार गई है। भाजपा के प्रत्याशी बिपिन बिहारी पूर्व महापौर रहे थे वह आप प्रत्याशी से हार गए हैं। भाजपा में रहे देवेंद्र चौधरी इस बार आप की टिकट पर मयूर विहार फेस -2 सीट से चुनाव लड़ रहे थे जो कि वह हार गए हैं।

इसी प्रकार दक्षिण पुरी से आप उम्मीदवार प्रेम चौहान जीत गए हैं। वह दक्षिणी निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे थे। जबकि उत्तरी निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे विकास गोयल केशवपुरम वार्ड से भाजपा के उप महापौर रहे योगेश वर्मा से हार गए हैं।

छठी बार गोयल बने पार्षद

आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े मुकेश गोयल ने छठी बार लगातार जीतकर रिकार्ड बना दिया है। वह पहले पार्षद है जो कि लगातार छठी बार चुनाव जीतकर पार्षद बने हैं। संभावना जताई जा रही है कि आम आदमी पार्टी (आप)की सरकार बनने पर वह स्थायी समिति के चेयरमैन बन सकते हैं। गोयल पहले कांग्रेस में थे। लेकिन वह पिछले साल ही आप में चले गए थे। वह कांग्रेस से पहले स्थायी समिति के चेयरमैन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi MCD Election Result 2022: AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर जताया आभार

यह भी पढ़ें- LIVE MCD Chunav Result Ward Winner List 2022: AAP के मंत्रियों के गढ़ में खिला कमल, यहां जानें हर वार्ड का हाल