विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi MCD Mayor Poll: LG ने बीजेपी पार्षद सत्य शर्मा को बनाया पीठासीन अधिकारी, AAP ने किया पलटवार

By AgencyEdited By: Abhi Malviya
Updated: Thu, 05 Jan 2023 06:40 PM (IST)

Delhi के LG वीके सक्सेना ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के मेयर के चुनाव के लिए भाजपा पार्षद सत्य शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। इस नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

चार दिसंबर को होने वाले निकाय चुनावों के बाद पहली बार नगर निगम भवन में शुक्रवार को मतदान होना है।
चार दिसंबर को होने वाले निकाय चुनावों के बाद पहली बार नगर निगम भवन में शुक्रवार को मतदान होना है।

नई दिल्ली, पीटीआई। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के मेयर के चुनाव के लिए भाजपा पार्षद सत्य शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। इस नियुक्ति को लेकर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर सभी लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्थानों को नष्ट करने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को होगा मतदान

चार दिसंबर को होने वाले निकाय चुनावों के बाद पहली बार नगर निगम भवन में शुक्रवार को मतदान होना है। अधिनियम की धारा 77 के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के उपराज्यपाल को महापौर के चुनाव के लिए बैठक की अध्यक्षता करने के लिए  वार्ड नं. 26 से पार्षद सत्य शर्मा को नामांकित किया है। उन्हें कानून की धारा 32 के अनुसार नई दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार राय द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।

134 वार्डों में AAP की थी जीत दर्ज

एमसीडी चुनाव में AAP ने 134 वार्डों में जीत हासिल की थी और नगर निकाय में भाजपा के 15 वर्षीय शासन को समाप्त कर दिया था। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरे स्थान पर रहने के लिए 104 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस ने 250 सदस्यीय नगर निकाय में नौ सीटों पर जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें- MCD Election: नगर निगम चुनाव का रोमांच बरकरार, दिल्ली को कैसे मिलेगा मेयर? कहां फंस सकता है पेंच; जानिए सबकुछ

बता दें कि तीन स्थानीय निकायों को एकजुट करने के लिए केंद्र द्वारा संसद में एक कानून लाए जाने के बाद यह पहला नगर निगम चुनाव भी था। दिल्ली की यूनिफाइड म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन 22 मई से लागू हुई है, जिसमें ज्ञानेश भारती को नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

यह भी पढ़ें- Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, पार्षदों को दिया जाएगा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण