Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Metro ने रचा नया इतिहास, मेट्रो में सर्वाधिक यात्रा का टूटा पुराना रिकॉर्ड; DMRC ने दी जानकारी

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 10:28 AM (IST)

    Delhi Metro News स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में हर साल लाल किले पर विशेष आयोजन होता है। जिसके मद्देनजर राजधानी को जोड़ने वाली सड़कों का रूट डायवर्ट किय ...और पढ़ें

    Delhi Metro News: मेट्रो में सर्वाधिक यात्रा का टूटा रिकॉर्ड। फाइल फोटो
    Delhi Metro News: मेट्रो में सर्वाधिक यात्रा का टूटा रिकॉर्ड। फाइल फोटो

    HighLights

    1. 13 अगस्त को 72.38 लाख से अधिक लोगों ने की यात्रा।
    2. 13 फरवरी को 71.09 लाख पैसेंजर ने की थी यात्रा।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। (Delhi Metro Hindi News) दिल्ली मेट्रो में एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों के सफर करने का रिकॉर्ड एक बार टूट गया। 13 फरवरी को सर्वाधिक 71.09लाख यात्रा (पैसेंजर जर्नी) हुई थी। 13 अगस्त को यह संख्या 72.38 लाख से अधिक पहुंच गई।

    यदि कोई यात्री मेट्रो बदलकर दूसरे कॉरिडोर में यात्रा करता है तो उसकी गिनती दो बार और तीन कॉरिडोर में यात्रा करने पर तीन बार गिनती की जाती है। इसके आधार पर पैसेंजर जर्नी की गणना होती है।

    DMRC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC News) ने इंटरनेट मीडिया पर मेट्रो में यात्रियों के सफर का रिकॉर्ड टूटने की जानकारी दी है। उसका कहना है यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा कराने के मिशन के कारण यह उपलब्धि मिली है। इस वर्ष तीसरी बार यह रिकॉर्ड टूटा है।

    पिछले वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान चार सितंबर को सर्वाधिक यात्रा हुई थीं। उसके बाद 12 व 13 को रिकार्ड टूटा था। मेट्रो के तीसरे चरण के सभी कॉरिडोर चालू होने से लोगों को कहीं आने-जाने में सुविधा हुई है। इससे कई लोग सड़क मार्ग की तुलना में मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं।

    पांच सर्वाधिक मेट्रो यात्रा

    तिथि- सर्वाधिक यात्राएं

    तारीख सर्वाधिक यात्राएं
    13 अगस्त, 2024 72,38,271
    13 फरवरी,2024 71,09,938
    12 अगस्त,2024 71,07,642
    04 सितंबर, 2024 71,04,338
    12 फरवरी, 2024 70,88,202

    यह भी पढ़ें: महिलाओं पर राक्षसी कृत्‍य करने वाले दंडित हों... सजा की व्यापक चर्चा हो, लाल किले की प्रचीर से बोले पीएम मोदी

    खबरें और भी