विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिलाओं पर राक्षसी कृत्‍य करने वाले दंडित हों... सजा की व्यापक चर्चा हो, लाल किले की प्रचीर से बोले पीएम मोदी

Published: Thu, 15 Aug 2024 09:03 AM (IST)

देश आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले से देश को संबोधित ...और पढ़ें

लाल किले की प्राचार से संबोधित करते पीएम मोदी।
लाल किले की प्राचार से संबोधित करते पीएम मोदी।

 डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश आज अपना 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले से देश को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने बिना नाम लिए ही कोलकाता में हुए डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में सख्त एक्शन लेने की मांग की। पीएम ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं पर अत्याचार करने वालों को जल्द दंडित किया जाए। सजा की व्यापक चर्चा भी हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी माताओं-बहनों के साथ अत्याचार हो रहे हैं, यह चिंता की बात है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते जनमानस में आक्रोश है। उसे हम महसूस कर रहे हैं। मैं कहना चाहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जल्द जांच हो। अपराधी को जल्द से जल्द सजा मिले।

यह भी पढ़ें-'सेना जब सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो...' लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने कहा कि जब महिलाओं पर अत्याचार की घटना होती है तो खबरों में उसकी चर्चा होती है, लेकिन सजा मिलती है तो छोटी सी खबर लगती है।

मोदी ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि पाप करने वालों की सजा पर चर्चा हो। उन्हें फांसी पर लटकाना चाहिए। दोषियों में डर पैदा होना चाहिए। ये डर पैदा करना जरूरी है।'

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024 PM Modi Live: 'बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुई हिंसा से दुखी हूं', लाल किले से बोले पीएम मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।