विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब घोटाले में मनी ट्रेल कहां है? आतिशी ने इस शख्स को बताया 'किंगपिन', कहा- BJP को गया सारा का सारा पैसा

Published: Sat, 23 Mar 2024 11:17 AM (IST)

आतिशी ने कहा कि शरद चंद्र रेड्डी ने भी दिल्ली में शराब की दुकानें टेंडर के माध्यम से ली थीं। ...और पढ़ें

आतिशी ने शरद रेड्डी को बताया 'किंगपिन', कहा- BJP को गया सारा का सारा पैसा।
आतिशी ने शरद रेड्डी को बताया 'किंगपिन', कहा- BJP को गया सारा का सारा पैसा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता और कैबिनेट मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज तक ईडी को आबकारी मामले में मनी ट्रेल का एक भी पैसा नहीं मिला है। यह बात सुप्रीम कोर्ट ने भी ईडी से पूछा है और आदेश में लिखा है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला एक आदमी के झूठे बयान पर खड़ा किया गया है। वह है शरद चंद्र रेड्डी। उनकी कई कंपनियां हैं। मुख्य कंपनी अरबिंदो फार्मा है।

आतिशी ने कहा कि शरद चंद्र रेड्डी ने भी दिल्ली में शराब की दुकानें टेंडर के माध्यम से ली थीं। ईडी ने इन्हें आबकारी मामले में इन्हें गिरफ्तार कर लिया। मगर इन्होंने ईडी के सामने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल से कभी नहीं मिले और न ही उनसे बात की है। इसके अगले दिन 10 नवंबर 2022 को इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मगर इन्होंने साढ़े चार करोड़ के इलेक्ट्राल बांड आबकारी नीति बनने के दौरान भाजपा को दिए हैं।

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal Arrest LIVE: 'शराब कारोबारियों का पैसा BJP के पास गया', आतिशी का दावा; सुनीता केजरीवाल जारी करेंगी बयान

बीजेपी अध्यक्ष को गिरफ्तार करना चाहिए: आतिशी

उन्होंने कहा कि बाद में 55 करोड़ इस कंपनी ने भाजपा के खाते में दिए गए हैं। कुछ साढ़े 59 करोड़ रुपये इनके पास से भाजपा के खाते में आया था। मनी ट्रेल यहां हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खाते में पैसा गया है। इसलिए भाजपा के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मगर उन्होंने बाद में अप्रैल 2023 को बयान दिया कि 100 करोड़ आप को दिया है और उसी समय इन्हें जमानत मिल गई।

अक्टूबर में तीन कंपनियों ने दिया बीजेपी को चंदा

आतिशी ने कहा कि जमानत के बाद भी अक्टूबर में इनकी तीन कंपनियों से भाजपा को 50 करोड़ दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रोरल बांड को सार्वजनिक किया है, जिससे भाजपा की पोल खुली है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रोरल बांड को सार्वजनिक किया है जिससे भाजपा की पोल खुली है।

सबसे बड़ा घोटाला बीजेपी ने कियाः प्रियंका कक्कड़

कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, आप नेता जस्मिन शाह  और प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि आज सबसे बड़ा घोटाला भाजपा ने किया है। यह अब साबित हो गया है। इसलिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पकड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कानून बना दिया था उसे था कि यह मामला कभी भी सामने नहीं आएगा ।मगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भाजपा की काली करतूत जनता के सामने आ गई है।

ये भी पढे़ं- 'जिस अधिकारी ने सिसोदिया के साथ की थी बदसलूकी, उसने मेरे साथ भी की धक्कामुक्की', सीएम केजरीवाल का बड़ा आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।