Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Monkeypox Case: तीन दिन बाद फिर मिला मंकीपाक्स का मरीज, दिल्ली में 9 हुई केसों की संख्या

    By GeetarjunEdited By:
    Updated: Mon, 19 Sep 2022 08:15 PM (GMT+05:30)

    Delhi Monkeypox Case Update राजधानी दिल्ली में तीन दिन बाद एक और मंकीपाक्स (Monkeypox) का मरीद मिला है। सोमवार को नाइजीरियन नागरिक में इस वायरस की पुष ...और पढ़ें

    तीन दिन बाद फिर मिला मंकीपाक्स का मरीज, नाइजरियन में हुई पुष्टि
    तीन दिन बाद फिर मिला मंकीपाक्स का मरीज, नाइजरियन में हुई पुष्टि

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। राजधानी दिल्ली में तीन दिन बाद एक और मंकीपाक्स (Monkeypox) का मरीज मिला है। सोमवार को नाईजीरियन नागरिक में इस वायरस की पुष्टि हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दिल्ली में अब मंकीपाक्स केसों की संख्या 9 हो गई है। वहीं, देश में कुल 14 केस हो गए हैं।

    इससे पहले दिल्‍ली में 16 सितंबर को एक 30 साल की नाइजीरियाइ महिला इससे संक्रमित पाई गई थी, जिन्‍हें LNJP में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत की निगरानी की जा रही है।

    ये भी पढ़ें- Delhi Dengue Malaria Cases: दिल्ली में अब डरा रहा डेंगू और मलेरिया, दोगुनी रफ्तार से बढ़ रहे केस

    पहले भी अफ्रीकन महिला में हुई पुष्टि

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले तीन सितंबर को भी एक अन्य अफ्रीकन महिला में मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई थी। इस तरह लोकनायक अस्पताल में फिलहाल मंकीपॉक्स के चार मरीज भर्ती हैं, जबकि इससे पहले ठीक होने पर मंकीपाक्स के पांच मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

    ये भी पढ़ें- Shivaji Tallest Statue: गाजियाबाद में बन रही शिवाजी की सबसे ऊंची प्रतिमा, मुंबई में अरब सागर में लगाई जाएगी; खर्च होंगे 3600 करोड़ रुपये

    मंकीपॉक्स के लक्षण (Monkeypox Symptoms)

    शरीर पर सुस्ती आना

    खुजली की समस्या होना

    बार-बार तेज बुखार आना

    पीठ और मांसपेशियों में दर्द

    त्वचा पर दाने और चकत्ते पड़ना

    गला खराब होना और बार-बार खांसी आना

    मंकीपॉक्स से बचाव के तरीके (Monkeypox Precautions)

    संक्रमित रोगियों को अलग रखना

    साबुन और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करना

    विदेश यात्रा से आने पर अपना चेकअप कराना

    संक्रमित के संपर्क में आने के बाद हाथ अच्छे से धोना

    ऐसे फैलता हैं मंकीपॉक्स

    किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से, संक्रमित व्यक्ति के कपड़े, तौलिया, बिस्तर जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से, संक्रमित जानवर के काटने से, उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ को छूने से।