यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shivaji Tallest Statue: गाजियाबाद में बन रही शिवाजी की सबसे ऊंची प्रतिमा, मुंबई में अरब सागर में लगाई जाएगी; खर्च होंगे 3600 करोड़ रुपये
World Tallest Statue of Shivaji दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा छत्रपति शिवाजी की होगी जो मुंबई में अरब सागर में स्थापित की जाएगी। दिल्ली से सटे गाजियाबाद ...और पढ़ें

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा छत्रपति शिवाजी की होगी, जो मुंबई में अरब सागर में स्थापित की जाएगी। दिल्ली से सटे गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में इस प्रतिमा को बनाने का काम शुरू हो गया है। यह प्रतिमा पूरी तरह से मेड इन इंडिया (Made in India) होगी। स्टैचू ऑफ यूनिटी को आकार देने वाले पद्म विभूषण मूर्तिकार राम वी. सुतार और उनके पुत्र अनिल सुतार ने साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में प्रतिमा बना रहे हैं।
प्रतिमा को बनाने में 3600 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई 613 फीट होगी। साहिबाबाद वर्कशाप का काम संभाल रहे राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने बताया कि शिवाजी की प्रतिमा की ऊंचाई 413 फीट होगी, स्थापित किए जाने वाले भवन की ऊंचाई को मिलाकर यह 613 फीट होगी।

300 फीट ऊंचा होगा घोड़ा
प्रतिमा में घोड़े की ऊंचाई करीब 300 फीट होगी। इस पर बैठे शिवाजी के हाथों में जो तलवार होगी, वह 64 फीट लंबी होगी। शिवाजी की प्रतिमा को कांस्य मिश्र धातु से बनाया जाएगा, ताकि प्रतिमा खारा समुद्री वातावरण, जंग और हवा के दबाव का सामना कर सके।
प्रतिमा के ऊपर से देख सकेंगे मुंबई का नजारा
अरब सागर में कंक्रीट का स्ट्रक्चर होगा। इसमें छह लिफ्ट होंगी, जो घोड़े के अंदर से होकर ऊपर जाएंगी। यहां से पर्यटक मुंबई का नजारा देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें- मंत्री सत्येंद्र जैन से लेकर विधायक अमानतुल्लाह तक, जांच एजेंसियों के रडार पर आम आदमी पार्टी के नेता
बिल्डिंग में म्यूजियम, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम, फूड कोर्ट सहित कई चीजें होंगी। प्रतिमा को अरब सागर में करीब साढ़े तीन किलोमीटर अंदर 32 एकड़ में फैली चट्टान पर स्थापित किया जाएगा। इस प्रतिमा को बनाने में चार साल का समय लगेगा। इसका मॉडल बनाने के बाद प्रतिमा की तलवार आदि हिस्से बनाए जा रहे हैं।
खबरें और भी

फिलहाल स्टैचू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) है सबसे ऊंची प्रतिमा
गुजरात के नर्मदा जिले के केवड़िया इलाके में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा स्टैचू ऑफ यूनिटी का 31 अक्टूबर, 2018 में लोकार्पण किया था। यह फिलहाल दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।