Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रेखा गुप्ता कैबिनेट में कोई उद्योगपति तो कोई डॉक्टर, सिरसा के पास 248 करोड़ की संपत्ति; तो इनके पास सबसे कम

    Updated: Fri, 21 Feb 2025 07:23 AM (IST)

    दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कोई उद्योगपति है तो कोई डॉक्टर है। मंत्रिमंडल में हर वर्ग और अलग-अलग कार्यक्षेत्र के लोगों को शामि ...और पढ़ें

    दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कोई उद्योगपति है तो कोई डॉक्टर (फोटो- एक्स)
    दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कोई उद्योगपति है तो कोई डॉक्टर (फोटो- एक्स)

    HighLights

    1. सबसे अमीर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के पास 248 करोड़ की संपत्ति
    2. रेखा गुप्ता और इंद्रराज को छोड़कर सभी मंत्रियों पर मामले दर्ज

    निहाल सिंह, जागरण नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में कोई उद्योगपति है तो कोई डॉक्टर है। मंत्रिमंडल में हर वर्ग और अलग-अलग कार्यक्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया है। जहां अधिवक्ता, महिलाओं और वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व स्वयं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कर रही हैं, तो वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग व जाट समाज से प्रवेश साहिब सिंह प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह दंत चिकित्सक हैं

    पहली बार दो-दो मंत्री ऐसे हैं जो पूर्वांचल से संबंध रखते हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्य सिख, पंजाबी और अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व भी कर रहे हैं। मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह दंत चिकित्सक हैं।

    पूर्ववर्ती केजरीवाल सरकार में शुरुआत के सात वर्ष में महिला मंत्री का कैबिनेट में न होने का उठने का मुद्दा उठता रहा था लेकिन बाद में आतिशी कैबिनेट का हिस्सा बनीं और वह सीएम भी बनी थीं लेकिन इस बार चूंकि सत्तापक्ष से कोई भी मुस्लिम विधायक जीतकर नहीं आया है। इसलिए मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति कैबिनेट में नहीं है।

    कम संपत्ति वाले मंत्रियों में कपिल मिश्रा का नाम शामिल

    रेखा गुप्ता ने हर वर्ग और अलग-अलग व्यवसाय समूह का ध्यान रखकर अपनी कैबिनेट का गठन किया है। कैबिनेट में पांच सदस्यों की औसत आयु 41 से 50 वर्ष है ,जबकि दो मंत्रियों की औसत आयु 51 से 60 वर्ष है। सबसे अमीर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा हैं तो वहीं सबसे कम संपत्ति वाले मंत्रियों में कपिल मिश्रा का नाम शामिल है।

    खबरें और भी

    सिरसा के पास सबसे ज्यादा 248 करोड़ की संपत्ति

    सिरसा के पास 248 करोड़ की संपत्ति है, तो कपिल मिश्रा के पास 1.06 करोड़ की संपत्ति है। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफा‌र्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट की अनुसार कैबिनेट मंत्रियों की औसत संपत्ति 56.03 करोड़ है। सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री रविंद्र इंद्रराज को छोड़कर सभी मंत्रियों पर आपराधिक या गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    विजेंद्र गुप्ता बनेंगे विस अध्यक्ष, बिष्ट बनाए जा सकते उपाध्यक्ष

    पिछले एक दशक में कई बार मार्शलों द्वारा बाहर किए गए विजेंद्र गुप्ता विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। गुप्ता ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। मुस्तफाबाद से नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। 61 वर्षीय गुप्ता ने पिछले 10 वर्षों के दौरान विपक्ष के नेता के रूप में विधानसभा में बार-बार अपना विरोध दर्ज कराया।

    2015 में उन्हें सदन से बाहर खींच लिया गया और अक्टूबर 2016 में एक अन्य अवसर पर एक सत्र के दौरान मेज पर खड़ा तक कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले कैग रिपोर्ट सदन में रखी जाएगी। रिपोर्ट को जनता के सामने लाना मेरा कर्तव्य है और मैं इसे पूरा करूंगा।

    यह भी पढ़ें- CM रेखा गुप्ता के पास गृह और वित्त विभाग, प्रवेश साहिब सिंह PWD; देखें पूरी लिस्ट