Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    यौन उत्पीड़न से तंग आकर किशोर ने की थी शिक्षक की हत्या, अश्लील वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

    By Edited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 11:44 PM (IST)

    दिल्ली के जामियानगर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक किशोर को पकड़ा है। आरोपी किशोर ने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर युवक की पेपर कटर से गला र ...और पढ़ें

    यौन उत्पीड़न से तंग आकर किशोर ने की थी शिक्षक की हत्या
    यौन उत्पीड़न से तंग आकर किशोर ने की थी शिक्षक की हत्या

    दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। पुलिस ने जामियानगर में युवक की हत्या के मामले में एक किशोर को पकड़ा है। किशोर ने यौन उत्पीड़न से परेशान होकर युवक की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या की थी। मृतक ने आरोपित की अश्लील वीडियो बना ली थी।

    धारदार हथियार से कटे का मिला निशान

    इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर युवक काफी समय से आरोपित किशोर का यौन उत्पीड़न कर रहा था। जामियानगर क्षेत्र में 30 अगस्त को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की गर्दन पर धारदार हथियार से कटे का निशान मिला था।

    उसकी जाकिर नगर के पहचान 26 वर्षीय वसीम उर्फ अल्ताफ के रूप में हुई थी। वह एक निजी स्कूल में शिक्षक था। वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। उसकी लाश बटला हाउस, जामिया नगर में एक कमरे में मिली थी। मृतक की गर्दन पर गहरे घाव का निशान होने के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

    सीसीटीवी कैमरों की मदद से किशोर को पकड़ा

    पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान एक किशोर को पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरों की मदद से उसे पकड़ा। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक समलैंगिक गतिविधियों में लिप्त था। आरोप है कि वह पिछले दो महीने से किशोर का यौन उत्पीड़न कर रहा था। उसने किशोर का एक वीडियो भी बना लिया था।

    खबरें और भी

    अब मृतक वीडियो को प्रसारित करने की धमकी देकर किशोर का यौन उत्पीड़न कर रहा था। मृतक ने 30 अगस्त को किशोर को अपने कमरे पर बुलाया। किशोर ने पुलिस को बताया कि वह वसीम की करतूत से तंग आ गया था। इसलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची। उसने पेपर कटर से वसीम का गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने किशोर के पास से मृतक का मोबाइल, वारदात में प्रयोग कटर सहित अन्य सामान बरामद किया है।