विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: छह साल की मासूम को दिया जिंदगीभर का दर्द, सीनियर छात्र ने स्कूल बस में किया यौन शोषण

By Sonu RanaEdited By: Abhi Malviya
Published: Sat, 02 Sep 2023 07:15 PM (IST)

Delhi Crime दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाके के प्राइवेट स्कूल की छह वर्षीय बच्ची से निजी स्कूल बस में यौन ...और पढ़ें

छह साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल बस में यौन शोषण। फोटो- जागरण
छह साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल बस में यौन शोषण। फोटो- जागरण

HighLights

  1. बच्ची के माता-पिता पर स्कूल ने बनाया शिकायत वापस लेने का दबाव
  2. प्राइवेट स्कूल बस में घटी घटना

बाहरी दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Crime: दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाके के प्राइवेट स्कूल की छह वर्षीय बच्ची से निजी स्कूल बस में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यौन उत्पीड़न स्कूल के ही सीनियर छात्र ने किया।

आरोप है कि स्वजन ने जब स्कूल प्रशासन को शिकायत की तो उन्होंने भी मामले को दबाने का प्रयास किया। बेगमपुर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

जब बच्ची की मां ने प्रशासन को दी शिकायत

23 अगस्त को जब बच्ची बस में सवार होकर स्कूल से आई तो उनकी मां सोसायटी के बाहर खड़ी थी। मां को शक हुआ तो उन्होंने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने मां को बताया कि स्कूल बस में एक लड़के ने उससे छेड़छाड़ की। अगले दिन बच्ची की मां स्कूल गई। उन्होंने इस बारे में स्कूल प्रशासन को शिकायत दी। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने उन्हें शिकायत वापस लेने को कहा। इसके बाद बच्ची के स्वजन ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

स्वाति मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटिस

दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस जारी कर कहा कि दिल्ली के एक निजी स्कूल की बस में सीनियर लड़के ने छह वर्षीय बच्ची से यौन शोषण किया। लड़की की मां ने उन्हें बताया कि स्कूल उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। स्कूल पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्ट इनपुट- सोनू राणा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।