Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi: महिला के माथे पर हथौड़ा मारकर गला घोंटा, शव बेड के नीचे छिपाया; गिरफ्तार पति ने बताई हत्या की वजह

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 08:40 PM (GMT+05:30)

    खजूरी खास थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला का हत्यारोपी उसका पति ही निकला है जो वारदात के बाद से फरार बताया जा र ...और पढ़ें

    आरोपी पति ने महिला के माथे पर हथोड़ा मारने के बाद घोंटा था गला।
    आरोपी पति ने महिला के माथे पर हथोड़ा मारने के बाद घोंटा था गला।

    HighLights

    1. पत्नी की हत्या कर फरार हो गया था आरोपी पति।
    2. महिला की बेटी से बोला था कि किसी के साथ भाग गई।

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। खजूरी खास थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला का हत्यारोपी उसका पति ही निकला है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा था। आरोपी ने हत्या करने की वजह का भी खुलासा किया है। बता दें कि महिला का शव शनिवार को कमरे में बेड के नीचे मिला था। 

    आरोपी की पहचान सुनील कुमार(28) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    महिला की पहले हो चुकी थी शादी

    पुलिस के अनुसार, द्रौपदी अपने परिवार के साथ गली नंबर-17, खजूरी में किराये पर रहती थी। परिवार में पति सुनील है। पुलिस को जांच में पता चला कि द्रौपदी की पहली शादी बिहार के मधेपुरा निवासी ज्योतिष यादव से हुई थी। पहले पति से उसे चार बच्चे थे। करीब नौ माह पहले महिला ने अपने पहले पति को छोड़कर राजमिस्त्री सुनील से शादी कर ली थी। वह एक बेटी को अपने साथ दिल्ली ले आई थी।

    दूसरे पति से नहीं था कोई बच्चा

    उसकी बेटी की उम्र अब 15 वर्ष है। दूसरे पति से महिला का कोई बच्चा नहीं था। पुलिस को जांच में पता चला कि पिछले कुछ माह से सुनील अपने पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा था। शनिवार को दंपती अपनी बेटी के साथ घर पर थे। दोपहर में उनकी बेटी अपने सहेली के घर चली गई थी।

    बेटी को बताया कि किसी के साथ भाग गई

    शाम को वापस लौटी तो सुनील घर के बाहर बैठकर बीड़ी पी रहा था और कमरे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। बेटी ने जब मां के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह किसी के साथ भाग गई। उसे तलाश करना पड़ेगा। उसने बेटी को आस पड़ोस व रिश्तेदारों के घर द्रौपदी को ढूंढने भेज दिया। पीछे से खुद फरार हो गया।

    खबरें और भी

    बदबू आने पर तोड़ा कमरे का ताला

    कुछ घंटे के बाद किशोरी वापस लौटी तो पिता भी गायब था, घर बंद होने पर वह एक रिश्तेदार के घर जाकर रूक गई। रविवार रात आठ बजे वह फिर से कमरे पर पहुंची तो बदबू आ रही थी। उसने मकान मालिक को सूचना दी। कमरे का ताला तोड़कर दरवाजा खोला तो बेड के नीचे महिला का शव पड़ा हुआ था।

    ये भी पढ़ें- दिल्ली में बुजुर्ग दंपती के घर फायरिंग के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा चेक करने के दौरान चली थी गोली

    महिला के शव के माथे पर चोट के निशान थे और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। पोस्टमार्टम जांच से पता चला कि मौत गला घोंटने से हुई है। आरोपी ने महिला के पहले माथे पर हथोड़े से वार किया था, फिर गला घोंटकर मार डाला था।

    ये भी पढ़ें- Delhi Murder News: घर से भागी बेटी की दोस्त को चार दिन तक द्रौपदी ने दी थी शरण, इस बात से भी काफी नाराज था पति

    पति पत्नी के बीच अक्सर होते थे झगड़े

    मृतका की बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे। सौतेला पिता उसकी मां के चरित्र पर शक करता है। शनिवार को दोपहर को उसकी मां ने उसे मैगी बनाकर खिलाई थी।