Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में दो और गिरफ्तारी, गुरुग्राम से विक्की और उसकी पत्नी गिरफ्तार; सातवें की तलाश जारी

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 07:52 PM (GMT+05:30)

    Parliament Security Breach संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अमोल नीलम मनोरंज ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में विक्की शर्मा के घर पर मौजूद पुलिस।
    गुरुग्राम में विक्की शर्मा के घर पर मौजूद पुलिस।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Parliament Security Breach: संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अमोल, नीलम, मनोरंजन, सागर हैं, जिन्हें संसद भवन परिसर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, विक्की शर्मा और उसकी पत्नी वृंदा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। इन्हीं दोनों के यहां घर पर चारों आरोपी ठहरे थे। मामले में सातवें आरोपी की तलाश जारी है, जो ललित झा है।

    संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले नीलम, सागर और अमोल।

    महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर हुई जान-पहचान

    पुलिस ने बताया कि सभी लोगों की महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर आपस में जान-पहचान हुई थी। सभी लोग फेसबुक में आपस में जुड़े थे। दिल्ली पुलिस गुरुग्राम से विक्की और उसकी पत्नी को ले गई है। इन्हीं के पास चारों लोग दो दिन तक ठहरे थे।

    गुरुग्राम में रहता है विक्की

    विक्की हिसार का रहने वाला था, जो काफी समय से गुरुग्राम में रह रहा था। विक्की को गुरुग्राम के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वर्ष 1990 में जगह अलॉट हुई थी, उसी वक्त उन्होंने यह मकान लिया था।

    बताया जा रहा है कि विक्की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। विक्की की एक छोटी बेटी है। बताया जाता है की ललित झा भी यहीं पर आया था।

    ललित झा है अभी फरार

    पुलिस ने बताया कि सातवां आरोपी ललित झा भागा हुआ है। ट्रांसपोर्ट भवन के पास जब नीलम और अमोल क्रेकर चला रहे थे, तब ललित झा भी मौके पर था। उसी ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था।

    खबरें और भी

    कौन हैं अमोल, सागर और मनोरंजन

    लातूर (महाराष्ट्र) का रहने वाले अमोल के इंस्टाग्राम की फॉलोअर्स लिस्ट में सागर शर्मा जुड़ा हुआ है। अमोल दौड़ लगाता था और भारतीय सेना में भर्ती होने की कोशिश कर रहा था। ललित सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट में भाग लेता रहता था। मनोरंजन कर्नाटक का रहने वाला है, बीटेक कर रहा था। सागर आलमबाग (लखनऊ) का रहने वाला है, जो तीन दिन पहले दिल्ली आया था।

    ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा अपडेट, बताया संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले नीलम-अमोल के पास क्या मिला?