यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Police ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक मामले में चार संदिग्धों की पहचान की, मुख्य साजिशकर्ता अभी भी फरार
दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक प्रोफाइल के मामले में शामिल चार संदिग्धों का पता लगा लिया है। पुलिस का कहना है कि जिनकी पहचान की गई ...और पढ़ें

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक प्रोफाइल के मामले में शामिल चार संदिग्धों का पता लगा लिया है। पुलिस का कहना है कि जिनकी पहचान की गई है, वह किएटर नहीं बल्कि अपलोडर हैं। पुलिस मामले में मुख्य साजिशकर्ता की अभी भी तलाश कर रही है।
बता दें, बीते दिनों एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की डीपफेक वीडियो सामने आने के बाद मामला काफी तूल पकड़ा था। मामले में पीएम मोदी ने भी टिप्पणी की थी और इस घटना को काफी खतरनाक बताया था। इसके बाद कई एक्ट्रेस के डीपफेक वीडियो सामने आने लगे। पुलिस मामले में तलाश कर रही है।
Delhi Police say it has tracked down four suspects, who turned out to be uploaders, not the creators, involved in the case of deep fake profiles of actor Rashmika Mandana. Police are looking are the key conspirator in the case.
— ANI (@ANI) December 20, 2023