विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल; जानिए क्या है मामला

Published: Mon, 16 Dec 2024 11:52 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर छात्रों के प्रदर्शन में बवाल हो गया। ...और पढ़ें

लॉ फैकल्टी में विरोध-प्रदर्शन करते छात्र और मौजूद पुलिस।
लॉ फैकल्टी में विरोध-प्रदर्शन करते छात्र और मौजूद पुलिस।

जागरण संवाददाता। Delhi University Students Protest: दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय (Faculty of Law) में परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे छात्रों को हटाने के दौरान हंगामा हो गया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए सोमवार रात लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्रों को चोटें आईं हैं।

उनकी शिकायत है कि छात्र 8 घंटे से अधिक समय से शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इस दौरान न तो प्रशासन ने उन्हें सुना, ऊपर से पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए लाठियां बरसाईं। हालांकि पुलिस ने लाठी चार्ज के आरोपों से इनकार किया है।

26 दिसंबर से होनी हैं परीक्षा

विधि संकाय में 26 दिसंबर से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। छात्रों का आरोप है कि कई विषयों का पाठ्यक्रम अभी पूरा नहीं हुआ है। अतिथि शिक्षक छात्रों को पढ़ रहे हैं, लेकिन वह पूरा समय नहीं दे रहे हैं। ऐसे में ज्यूडीस प्रूडेंस का पाठ्यक्रम अभी पूरा नहीं हुआ है।

बढ़ गया है पाठ्यक्रम

एक छात्र ने बताया कि इस कोर्स में भारतीय ज्ञान परंपरा को जोड़ा गया है। और पहले का पश्चिमी कानून इसमें शामिल है। ऐसे में इसका पाठ्यक्रम बहुत बढ़ गया है। शिक्षक इसे पूरा नहीं करा पाए हैं। इसलिए छात्र मांग कर रहे थे कि जब कक्षाएं देरी से शुरू हुई है तो परीक्षाएं भी देरी से हों।

डीन के जाने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सुबह 10 बजे शांतिपूर्वक प्रदर्शन शुरू किया गया था। शाम 5 बजे जब विधि संकाय की डीन प्रोफेसर अंजू वाली टिक्कू संकाय से बाहर जाने लगीं तो छात्रों ने उनसे कहा कि इस मसले को उलझा के ही जाएं। इसके बाद लगातार पुलिस बल की बढ़ोतरी होती गई और पुलिस ने जबरिया छात्रों को प्रदर्शन स्थल से हटाना शुरू कर दिया।

100 से अधिक पुलिस जवान मौजूद

इसके बावजूद छात्रों का प्रदर्शन जारी है। अभी भी दिल्ली पुलिस के 100 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री और संयुक्त सचिव लोकेश चौधरी भी प्रदर्शन में शामिल हैं।

छात्र ने कहा कि जब तक परीक्षा की तिथि आगे नहीं बढ़ेगी प्रदर्शन जारी रहेगा। इस बारे में जब विधि संकाय की दिन से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें- Delhi News: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने घर गया युवक, पति ने बंधक बनाकर उखाड़े हाथों के नाखून, पीटकर कर दी हत्या

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।