यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: बारिश और तेज हवा से गिरा रामलीला का पंडाल, 11 वर्षीय बच्चे सहित चार घायल
दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले में आयोजित रामलीला देखने पहुंचे 11 वर्षीय बच्चे के सिर पर पंडाल का एक हिस्सा गिर गया जिससे मासूम घायल हो गया। इस हाद ...और पढ़ें

HighLights
- बारिश और तेज हवा से गिरा रामलीला का पंडाल
- 11 वर्षीय बच्चे सहित चार घायल
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले में आयोजित रामलीला देखने पहुंचे 11 वर्षीय बच्चे के सिर पर पंडाल का एक हिस्सा गिर गया, जिससे मासूम घायल हो गया। इस हादसे में तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को लगभग 10 बजकर 40 मिनट पर बारिश और तेज हवा का कारण रामलीला के लिए लगाए गए पंडाल का एक हिस्सा बच्चे के सिर पर गिर गया, जिससे बच्चे सिर पर चोटें आई हैं।
बच्चे को एम्बुलेंस से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि अब बच्चे हालात स्थिर और वह खतरे से बाहर है, लेकिन अभी बच्चे को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Delhi: तेज हवा और बारिश ने बिगाड़ा दिल्ली का मौसम, 13 फ्लाइट डायवर्ट