Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली से झांसी जा रही ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसला, फिर जो हुआ; रह जाएंगे दंग

    By Jagran NewsEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Tue, 26 Sep 2023 05:08 PM (IST)

    24 सितंबर को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर नई दिल्ली से झां ...और पढ़ें

    दिल्ली से झांसी जा रही ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसला
    दिल्ली से झांसी जा रही ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्री का पैर फिसला

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। 24 सितंबर को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होते-होते बच गया। नई दिल्ली से झांसी जाने वाली ताज एक्सप्रेस में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर आई और जैसे ही रवाना हुई तो एक यात्री का चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसल गया।

    यात्री का पैर ट्रेन ओर प्लेटफार्म के बीच मे जाने लगा तो आरपीएफ के जवान एएसआई घनश्याम मीना ने दौड़ कर ट्रेन के साथ घसीटते हुए यात्री को पकड़ा। किसी तरह से यात्री को ट्रेन ओर प्लेटफार्म के बीच जाने से सुरक्षित बचा लिया।

    सुरक्षित बचाया गया यात्री उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में डुमरई का रहने वाला है। यात्री का नाम हरदयाल पुत्र घनशू राम है। वह निज़ामुद्दीन से वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई (झाँसी) तक की यात्रा करने वाला था। सुरक्षित बचाए गए यात्री और प्लेटफार्म पर मौजूद अन्य यात्रियों ने RPF जवान का धन्यवाद दिया।

    यह भी पढ़ें-

    Ghaziabad: चलती ट्रेन में चढ़ने की यात्री ने की बड़ी गलती, बैलेंस बिगड़ने के बाद गेट पर लटका शख्स; देखें VIDEO

    Aurangabad: यूपी के रहने वाले थे ट्रेन से गिरकर मरने वाले दोनों युवक, काम की तलाश में घर से निकले थे

    खबरें और भी