विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भगवान महावीर और बवाना रोड पर यातायात रहेगा प्रभावित... पीएम Narendra Modi करेंगे UER-2 का उद्घाटन

Published: Sat, 16 Aug 2025 10:00 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यूईआर-2 के उद्घाटन के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। भगवान महावीर रोड ...और पढ़ें

मुंडका में पीएम मोदी करेंगे यूईआर-2 का उद्घाटन
मुंडका में पीएम मोदी करेंगे यूईआर-2 का उद्घाटन

HighLights

  1. UER-2 का उद्घाटन रविवार को |
  2. ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी |
  3. कई मार्गों पर यातायात प्रभावित |

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को देखते हुए, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर अस्थायी बदलाव किए हैं।

इसकी जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है और लोगों से अपील की है कि यूईआर-2 की जगह वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, उद्घाटन कार्यक्रम के कारण भगवान महावीर रोड, बवाना रोड, कंझावला रोड, कंझावला लिंक रोड और बादशाह दहिया मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा।

व्यावसायिक वाहनों पर रोक

पुलिस ने अपील की है कि लोग इन रास्तों से बचकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वाहन चालक केएन काटजू मार्ग और रोहिणी जेल मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

पुलिस से जारी एडवाइजरी के अनुसार, रिंग रोड से रोहिणी की तरफ जाने वाले रास्ते पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाणिज्यिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

मधुबन चौक, बाहरी रिंग रोड-केएन काटजू मार्ग क्रासिंग, बाहरी रिंग रोड-जेल रोड क्राॅसिंग, दीपाली चौक, जयपुर गोल्डन अस्पताल क्रासिंग, महादेव चौक, पंसाली चौक, काली चौक, वजीरपुर डिपो, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, यूईआर-2, बवाना रोड, बरवाला चौक, रोहिणी सेक्टर 35-36 क्राॅसिंग और कबूतर चौक से आगे जाने की अनुमति इन वाहनों को नहीं होगी।

पीरागढ़ी से रोहतक रोड का करें इस्तेमाल

मुकुंदपुर चौक और मधुबन चौक से नांगलोई की ओर जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे यूईआर-2 की जगह पीरागढ़ी से रोहतक रोड का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, केवल वही लोग भगवान महावीर मार्ग और काली चौकी से आगे जा सकेंगे जिन्हें उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति है।

यह भी पढ़ें- आखिर कौन चला रहा था दरगाह शरीफ पत्ते शाह ? पुलिस के सामने बड़ा सवाल, हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।