विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Drag Case: बिजेंद्र ने पत्नी से शाम को आखिरी बार की थी बात, पूछा-खाना क्या बनेगा; नहीं पता था ऐसे आएगी मौत

By Pooja TripathiEdited By: Pooja Tripathi
Published: Thu, 12 Oct 2023 12:32 PM (IST)

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में हुई दर्दनाक घटना ने एक बार फिर साल के शुरुआत में हुई कंझावला कांड ...और पढ़ें

वसंत कुंज में कैब लूट के बाद चालक कार से ढाई किमी. तक घसीटा। जागरण
वसंत कुंज में कैब लूट के बाद चालक कार से ढाई किमी. तक घसीटा। जागरण

HighLights

  1. मंगलवार रात हुई थी वारदात
  2. कैब लूटने के बाद आरोपियों ने चालक को फेंका बाहर
  3. सीट बेल्ट में हाथ फंसे रह जाने के चलते हुई थी

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में हुई दर्दनाक घटना ने एक बार फिर साल के शुरुआत में हुई कंझावला कांड की याद दिला दी है जिसमें एक युवती को कार से 13 किलोमीटर तक घसीटा गया था। वसंत कुंज में कुछ बदमाशों ने एक कैब चालक की कैब लूटी और उसे सड़क पर धक्का दे दिया।

इसके बाद चालक बिजेंद्र का हाथ सीट बेल्ट में फंस गया था और वह कार रुकवाने की कोशिश करता रहा। लेकिन आरोपियों ने तेजी से कैब भगा ली और ढाई किलोमीटर तक उसे घसीटा। जिससे वह पिछले टायर के नीचे फंस गया और उसकी घसीटे जाने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Delhi Case: सीट बेल्ट में फंसा हाथ, ढाई KM तक घसीटते रहे लुटेरे... रूह कंपा देगी कैब चालक की दर्दनाक मौत की दास्तां

सब्जी के लिए भेजे थे ऑनलाइन पैसे

बिजेंद्र ओला और ऊबर में कैब चलाते थे। वह सुबह पांच से छह बजे तक कैब चलाते थे, लेकिन मंगलवार दोपहर ढाई बजे घर से निकले थे। बिजेंद्र के छोटे भाई राकेश ने बताया कि पत्नी सुगंधी से बिजेंद्र की अंतिम बार शाम 7:30 बजे बात हुई थी। उन्होंने पत्नी से पूछा था कि खाना क्या बनेगा और सब्जी लाने के 90 रुपये भी ऑनलाइन भेजे थे।

पड़ोसी के नाम पर फाइनेंस कराई थी कैब

बिजेंद्र वर्ष 2012 तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास आटो चलाते थे। फिर उन्होंने कैब चलाना शुरू किया। इसी वर्ष मार्च में अपने पड़ोसी राजकिशोर के नाम पर कैब फाइनेंस कराई थी, क्योंकि सिबिल स्कोर ठीक नहीं होने की वजह से वह अपने नाम से फाइनेंस नहीं करा सके थे।

यह भी पढ़ें: Cab Driver Murder: दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को मेरठ से दबोचा, चालक को कैब से घसीटकर दी थी दर्दनाक मौत; VIDEO हुआ वायरल

51 सेकेंड का है प्रसारित वीडियो

वारदात का वीडियो बुधवार सुबह से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। 51 सेकेंड के वीडियो में एक कैब तेजी से जा रही है और पिछले पहिये में बिजेंद्र फंसे हैं। कैब के पीछे चल रही कार में बैठे शख्स ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाया था। वीडियो में सड़क पर कई और वाहन चलते दिख रहे हैं।

मेराज पर छह और आसिफ पर नौ मुकदमे हैं दर्ज

लूटपाट समेत अन्य गंभीर अपराधों में आरोपित मेराज सलमानी पर उत्तर प्रदेश में चार और दिल्ली में दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आसिफ पर उत्तर प्रदेश में सात और दिल्ली में दो मुकदमें दर्ज हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।