Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AAP Candidate 2nd List: दिल्ली चुनाव के लिए आप की दूसरी लिस्ट जारी, 20 उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट?

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 12:50 PM (GMT+05:30)

    AAP Candidate 2nd List आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 20 लोगों को ...और पढ़ें

    AAP Candidate 2nd List: आप की दूसरी सूची जारी हो गई है। जागरण फोटो
    AAP Candidate 2nd List: आप की दूसरी सूची जारी हो गई है। जागरण फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। AAP Candidate 2nd List आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज यानी सोमवार (9 दिसंबर) को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 20 नामों की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है।

    बता दें कि मनीष सिसोदियो को जंगपुरा से टिकट दिया गया है, जबकि अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे। इनके अलावा नरेला से दिनेश भारद्वाज चुनाव लड़ेंगे तो वहीं, तीमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू चुनावी मैदान में उतरेंगे।

    इनके अलावा इस सूची में 13 विधायकों के नाम काट दिए गए हैं। इन विधायकों की जगह पार्टी ने नए चेहरों पर भरोसा जताया है। अब बाकी विधायकों की चिंता भी बढ़ गई है।

    देखिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

    विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी
    नरेला दिनेश भारद्वाज
    तिमारपुर  सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
    आदर्श नगर मुकेश गोयल
    मुंडका जसबीर कराला
    मंगोलपुरी  राकेश जाटव धर्मरक्षक
    रोहिणी   प्रदीप मित्तल
    चांदनी चौक पुनर्दीप सिंह साहनी (साबी)
     पटेल नगर प्रवेश रतन
    मादीपुर राखी बिडलान
    जनकपुरी  प्रवीण कुमार
    बिजवासन  सुरेंद्र भारद्वाज
    पालम  जोगिंदर सोलंकी
    जंगपुरा मनीष सिसौदिया
    देवली  प्रेम कुमार चौहान
    त्रिलोकपुरी अंजना परचा
    पटपड़गंज अवध ओझा
    कृष्णा नगर विकास बग्गा
    गांधी नगर  नवीन चौधरी (दीपू)
    शाहदरा  पदमश्री जीतेन्द्र सिंह शंटी
    मुस्तफाबाद आदिल अहमद खान

    बताया गया कि दूसरी लिस्ट में 20 लोगों को टिकट दिया गया है। इस बार पटपड़गंज से अवध ओझा को टिकट मिला है।

     

    बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 21 नवंबर को जारी की थी। इस सूची में 11 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया था। नीचे देखिए किसे कहां से टिकट मिला है। 

    देखिए पहली लिस्ट में किसे कहां से मिला था टिकट

    विधानसभा सीट प्रत्याशी
    छतरपुर ब्रह्म सिंह तंवर
    किराड़ी अनिल झा
    विश्वास नगर  दीपक सिंघला
    रोहतास नगर सरिता सिंह
    लक्ष्मी नगर  बीबी त्यागी
    बदरपुर राम सिंह नेता जी
    सीलमपुर जुबैर चौधरी
    सीमापुरी  वीर सिंह धींगान
    घोंडा  गौरव शर्मा
    करावल नगर मनोज त्यागी
    मटियाला सुमेश शौकीन

    खबरें और भी